Google Analytics Meta Pixel काल गर्ल्स से वीडियो बनवा करती थी ब्लैकमेल, 35 करोड़ की संपत्ति बनाई - Ekhabri.com

काल गर्ल्स से वीडियो बनवा करती थी ब्लैकमेल, 35 करोड़ की संपत्ति बनाई

ओडिशा के कालाहांडी जिला की 28 वर्षीय अर्चना नाग चांद काल गर्ल्स के माध्‍यम से नेताओं, व्यवसायी, फिल्म निर्माता, रियल एस्टेट कारोबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदारों के अश्‍लील वीडियो बनवाकर  ब्लैकमेल करती थी। इसी ब्लैकमेल की कमाई से उसने भुवनेश्‍वर में 35 करोड़ की संपत्ति बना ली। अर्चना के बैंक लाकर से पुलिस ने कई वीडियो और फोटो जब्त किए हैं। इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर वह रसूखदारों को ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली करती थी। भुवनेश्वर पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पति व सहयोगी जगबंधु चांद को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।

 

अर्चना नाग चांद की गिरफ्तारी और उसके पास से जब्त वीडियो और फोटो के बाद उसके संपर्क में आए बड़े बड़ों की सिट्टी पिट्टी गुम है। अर्चना के सिडिकेट में फंसे बड़े बड़ों को अब अपने मान सम्मान की चिता सता रही है, जो कभी अर्चना के काल गर्ल्स के साथ रंगरेली मनाते थे। ओडिया फिल्म निर्माता को फंसाने के आरोप में छह दिनों पूर्व अर्चना को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के सामने परत दर परत राज सामने आ रहे हैं।

 

अर्चना नाग कालाहांडी जिला के एक सरकारी शिक्षिका की बेटी है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद अर्चना भुवनेश्वर चली गई। वहां उसकी जान-पहचान बालेश्वर जिला के जलेश्वर के जगबंधु चांद से हुई। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। अब तक की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है कि भुवनेश्वर के खंडगिरी में किराए के मकान में रहने के दौरान अर्चना खुद को वकील और एक राजनैतिक पार्टी की नेता बताकर बड़े लोगों से दोस्ती करती थी और अपना काम निकालने की खातिर उन्हें खुश करती थी। इसके लिए उसने दर्जन भर से अधिक काल गर्ल्स रखे थे और उन्हें अपने ग्राहकों के पास भेजती थी। काल गर्ल्स के पास कैमरा भी होता था, जिससे वह शारीरिक संबंध बनाने वाले रसूखदार लोगों का फोटो और वीडियो बनाकर अर्चना को दे देती थीं। इसके बाद अर्चना उस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी और लाखों रुपये वसूल करती थी।

Read Also  उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा दुर्लभ ढोल का झुंड

 

गिरफ्तार अर्चना के घर और बैंक लाकर से चार मोबाइल फोन, दो टैबलेट, एक लैपटाप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बैंक पासबुक, सीसीटीवी कैमरा के फुटेज, फोटो और वीडियो जब्त किया गया है। अबतक की जांच पड़ताल के बाद अर्चना और उसके पति जगबंधु के पास करीब 35 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का पता चला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...