भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक ही टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ही इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ एक ही टेस्ट सीरीज में 30 या इससे अधिक विकेट हासिल किए। यह कारनामा पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साल 2015 में किया था। साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के दौरे पर 4 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली, जिसमें अश्विन ने 164.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 11.12 की औसत के साथ 31 विकेट हासिल किए। इस दौरान अश्विन ने चार बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने कुल 345 रन दिए।
सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में अश्विन ने 24 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। अगली पारी में 14 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट निकाले। भारत ने मुकाबला 108 रन से जीता। दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित हुआ। साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में अश्विन ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 70 रन देकर 4 विकेट निकाले। भारतीय पारी में सिर्फ 22 ओवरों का ही खेल हो सका और बारिश के चलते मुकाबला ड्रॉ हो गया। नागपुर में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 124 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी महज 79 रन पर सिमट गई। इस पारी में कुल 33.1 ओवर फेंके गए, जिसमें 16.1 ओवर अश्विन ने गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने महज 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में अश्विन ने 29.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 66 रन देकर 7 विकेट निकाले। दिल्ली में सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 13.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले। दूसरी पारी में उन्होंने 49.1 ओवर फेंके, जिसमें 61 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया ने मैच 337 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...