गुरूपूर्णिमा के अवसर पर सक्षम संस्था द्वारा 30 दिव्यांगो को सुखा राशन का वितरण किया गया, ये दिव्यांग
रविनगर, रामनगर, देवेंद्र नगर की गरीब बस्तियों में रहते हैं, इस अवसर पर सक्षम के संगठन मंत्री रामजी रजवाड़े । प्रदेश महिला प्रांत प्रमुख इंदिरा जैन सह प्रमुख सुनीता चंसोरिया, पदमा शर्मा, अंजली उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं चीनी वस्तु के बहिष्कार करें। यह सुझाव उपस्थित लोगों को दिए।










