Google Analytics Meta Pixel शुभमन के दोहरे शतक के बाद ब्रेसवेल ने रोकी सांसें - Ekhabri.com

शुभमन के दोहरे शतक के बाद ब्रेसवेल ने रोकी सांसें

न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे में शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे श्तक के बाद मिशेल ब्रेसवेल की आतिशी पारी ने दर्शकों की सांसें रोक दीं। शुभमन की 208 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 350 रन का लक्ष्य दिया था। इसके बाद हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में ब्रेसवेल ने सिर्फ 78 गेंदों में 140 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेसवेल को आउट कर भारतीय टीम सहित दर्शकों को राहत दी। भारत ने यह रोमांचक मुकाबला 12 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

 

 

शुभमन का तूफान
टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने यादगार पारी खेली। शुभमन ने 143 गेंदों में नौ छक्कों की मदद से 208 रन बनाए। वनडे में यह लगातार उनका दूसरा शतक है। शुभमन ने हर कीवी गेंदबाज की धुनाई की और छक्का लगाकर पहले 150 रन पूरे किए। फिर लगातार तीन छक्के जड़कर करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे होने के बाद लगाए। गिल की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन जोड़े। इसके साथ ही गिल वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया।

 

 

धवन-विराट से आगे निकले
शुभमन के कई रिकार्ड ध्वस्त किए। वह वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। शुभमन ने 19 पारियों में एक हजार रन पूरे किए, जबकि धवन और विराट ने 24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकार्ड पाकिस्तान के फखर जमां के नाम है, जिन्होंने 18 पारियों में यह किया था।

Read Also  वनडे विश्व कप के मैच 12 शहरों में होंगे

 

अंत तक डटे रहे क्रीज पर
एक और जहां लगातार अंतराल पर भारतीय बल्लेबाजों के विकेट गिर रहे थे, शुभमन एक छोर पर अंत तक डटे रहे। रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। गिल जब 45 रन पर थे, तब भी उन्हें जीवनदान मिला था, तब लाथम ने स्टंपिग का मौका गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद गिल ने मुड़कर नहीं देखा और तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने पसंदीदा पुल शाट जमाए और स्पिनरों के खिलाफ अपने पैर का बखूबी इस्तेमाल किया। गिल ने एक रन से अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया। भारत 300 रन की ओर बढ़ रहा था और गिल डीप मिड विकेट पर छक्का जड़कर 150 रन पर पहुंचे। इसके 49वें ओवर में लगातार तीन छक्कों से 200 रन की उपलब्धि पर पहुंचे।

 

ब्रेसवेल-सैंटनर ने दिखाया दम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 28वें ओवर तक 131 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर ने सातवें विकेट के लिए रिकार्ड 162 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों के माथे पर पसीना ला दिया। ब्रेसवेल ने अपनी पारी में 12 चौके और दस छक्के जड़े। वहीं सैंटरन ने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। सैंटनर के आउट होने के बाद भी ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी और 49 ओवर तक मेहमान टीम को सिर्फ 19 रन चाहिए थे। ब्रेसवेल ने अंतिम ओवर फेंकने आए शार्दुल की पहली गेंद पर छक्का जड़ भारतीयों की धड़कनें बढ़ा दीं। अगली गेंद वाइड फेंकी, इसके बाद शार्दुल ने ब्रेसवेल को आउट कर भारत को जीत दिलाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...