एचडी देवेगौड़ा की पार्टी में टूट हो गई जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने बीजेपी से गठबंधन पर बड़ा फैसला लिया। दरअसल हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस और बीजेपी ने गठबंधन का ऐलान किया है।
सी.एम. इब्राहिम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हमारे साथ आने वाले आओ. जिसको जाना है वो जा सकता है। हम देखेंगे कि किसके पास कितने विधायक जाते हैं। मैं कर्नाटक जेडीएस का अध्यक्ष हूं। मैं बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और एनडीए है। हम इनके (I.N.D.I.A) साथ बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम जेडीएस और बीजेपी के गठबंधन को नहीं मानते, क्योंकि असली पार्टी हम हैं।










