Google Analytics Meta Pixel ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया करोड़ों का गांजा...108 एंबुलेंस की आड़ में कर रहे थे तस्करी, दो गिरफ्तार - Ekhabri.com

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया करोड़ों का गांजा…108 एंबुलेंस की आड़ में कर रहे थे तस्करी, दो गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार | छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. आये दिन नशे के सौदागरों की भी गिरफ्तारी की जाती है. इसी कड़ी में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 108 एंबुलेंस की आड़ में 7 क्विंटल गांजा ले जा रहे आरोपियों के साथ करोड़ों का गांजा जप्त किया गया है.

दरसअल, 6 अप्रैल को भाटापारा ग्रामीण थाना को 108 एम्बुलेंस में गांजे की तस्करी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी एम्बुलेंस 108 में उड़ीसा से गांजा भरकर मध्यप्रदेश जा रहा था। जांच में करीब 7 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

विभिन्न माध्यमों से यह सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी कि, जिले की सड़क मार्गों का गांजा तस्करों द्वारा एक सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांजा तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने एवं इस अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यकता था। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से गिधौरी, कसडोल, बलौदाबाजार होते हुए भाटापारा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग में लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी बीच निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना कसडोल को मुखबिर एवं विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06.04.2024 को सुबह 10.00 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से बलौदाबाजार होते हुए सड़क मार्ग द्वारा एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कुछ शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर आने वाले हैं। कि सूचना पर आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा और साइबर सेल प्रभारी प्रियेश जान की टीम द्वारा एंबुलेंस का पीछा किया जा रहा था तभी थाना भाटापारा से पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाज़ार-भाटापारा सड़क मार्ग में पटपर चौक पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी किया गया, जिसमें पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन को रोका गया। एम्बूलेंस में चालक सहित 02 लोग बैठे थे, जिनसे पूछताछ पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर, एम्बुलेंस वाहन का निरीक्षण किया गया।

Read Also  धर्म दर्शन: मंगलवार के दिन खुद घर पर बनाएं हनुमान जी के लिए केसरिया लड्डू, देखिए होगी असीम कृपा

एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 में तलाशी के दौरान वाहन के पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात एम्बुलेंस वाहन में मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें एम्बुलेंस से कुल 752 किलोग्राम (07 क्विंटल 52 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 2 करोड़ 25 लाख 60 हज़ार रूपये है। साथ ही एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा आरोपियों से नगद 50 हजार रुपए भी जप्त किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 752 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2 करोड़ 41 लाख 10 हजार का मशरूका जप्त किया गया है। जांच पर एंबुलेंस वाहन की डेक्सबोर्ड में दो नंबर प्लेट, जिसमें MH43 BX 5728 भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 211/2024 धारा 20 B NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *