रायपुर, 18 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, सोलर प्लांट में वित्तीय सहायता, बाघ संरक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन और गौण खनिज अन्वेषण जैसे बड़े फैसले लिए गए। प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
👉 एसटी/एससी समतुल्य सुविधाएं:
डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समकक्ष छात्रवृत्ति व छात्रावास में प्रवेश मिलेगा। डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति समकक्ष सुविधा मिलेगी।
👉 सोलर रूफटॉप संयंत्र पर वित्तीय मदद:
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार अब अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी। 1 किलोवाट संयंत्र पर 45,000 रुपये (30,000 केंद्र, 15,000 राज्य), जबकि 3 किलोवाट या उससे अधिक संयंत्र पर 1,08,000 रुपये की सहायता मिलेगी। वर्ष 2025-26 में 60,000 सोलर संयंत्र लगाने और 2026-27 में 70,000 संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
👉 बाघ संरक्षण के लिए टाइगर फाउंडेशन सोसायटी:
छत्तीसगढ़ में घटती बाघ आबादी को बचाने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी’’ बनाई जाएगी। यह संस्था ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी और स्थानीय लोगों को रोजगार देगी।
👉 रामकृष्ण मिशन में मर्जर:
रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर की सहयोगी संस्था ‘‘विश्वास’’ को मिशन में विलय करने का निर्णय लिया गया।
👉 उद्यानिकी महाविद्यालय स्थापना:
बेमेतरा जिले के बेलगांव में 100 एकड़ भूमि पर उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना होगी।
👉 JashPure ब्रांड का हस्तांतरण:
महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हर्बल व महुआ चाय के विपणन को बढ़ावा देने के लिए JashPure ब्रांड राज्य शासन अथवा CSIDC को सौंपा जाएगा।
👉 अनुकंपा नियुक्ति में संशोधन:
नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब किसी भी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी।
👉 स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट गठन:
छत्तीसगढ़ में गौण खनिज अन्वेषण और अधोसंरचना विकास के लिए स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट बनाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...