Google Analytics Meta Pixel NIRF Ranking: एनआइटी सात रैंक ऊपर उछला,आइआइएम बरकरार, रविवि का फार्मेंसी पिछड़ा,प्राइवेट कॉलेज में BIT- शंकराचार्य टॉप 300 में - Ekhabri.com

NIRF Ranking: एनआइटी सात रैंक ऊपर उछला,आइआइएम बरकरार, रविवि का फार्मेंसी पिछड़ा,प्राइवेट कॉलेज में BIT- शंकराचार्य टॉप 300 में

केंद्र सरकार ने जारी की एनआइआरएफ की रैंकिंग

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों की शिक्षा गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। जबकि राज्य के विश्वविद्यालयों की बुरी स्थिति बनी हुई है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की रैकिंग 2020 के परिणाम के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एनआइटी) सात अंक उछलकर 67वां रैंक हासिल किया है। पिछले साल 2019 में एनआइटी 74वें पायदान पर था। इसी तरह आइआइएम(इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) रायपुर 19वें रैंक पर बरकरार है। राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों में सिर्फ पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रैंक बैंड (ग्रुप) में आया है। टॉप 100 में राज्य का कोई भी विवि नहीं है। राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई और सुविधाओं के मामले में छत्तीसगढ़ एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। ए ग्रेड के रविवि को इस बार 101 से 150 रैंक बैंड के भीतर रखा गया है। पिछले साल यह रैंक बैंड 151 से 200 के बीच था।

रैंकिंग की प्रक्रिया :

यह रैंकिंग एमएचआरडी के द्वारा है, इसलिए ये प्रमाणिक रैंकिंग है। इसमें देश के11000 कॉलेजों की प्रतिस्पर्धा होती है। इस रैंकिंग में प्रथम 100 संस्थानों की संख्या में रैंकिंग होती है।वंही 100 के बाद 300 तक को अलग अलग बैंड में विभाजित किया जाता है अंग्रेजी शब्दावली अनुसार क्रमशः में लिस्टिंग करते है इस प्रकार बैंड होता है:

कॉलेज बैंड 101 से 150,
151 से 200,
201 से 251,
251 से 300 में रखे गए हैं।
इसमें 100 बैंड के बाद 101 बैंड से कॉलेजों में 1, 2,3 की तरह रैंकिंग नहीं होती है .. एक बैंड में सभी कॉलेजों की बराबर रैंकिंग मान्य है।

इंजीनियरिंग में NIT रायपुर,BIT भिलाई और शंकराचार्य कॉलेज भिलाई भी

वंही इंजीनियरिंग में छत्तीसगढ़ की स्थिती बेहतर रही रायपुर से NIT रायपुर की 67 रैंक रहा। वंही प्राइवेट कॉलेजेस में BIT भिलाई और श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस 251 से 300 की बैंड में है।श्री शंकराचार्य की एंट्री पहली बार क्वालीफाई हुई है। क्लिक करें लिंक पर : https://www.nirfindia.org/2020/EngineeringRanking.html


फार्मेंसी संस्थान पिछड़े


इसी तरह फार्मेसी संस्थानों की सूची में रविवि के फार्मेसी संस्थान को 59वां स्थान मिला है, पिछले साल यह 48वें रैंक पर था। जबकि गुस्र्घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के फार्मेसी संस्थान को 44वां रैंक मिला है, पिछले साल यह 37वां स्थान मिला है। रूंग्टा फार्मेसी कॉलेज को 76 से 100 रैंक बैंड में जगह मिली है। एनआइआरएफ ने गुस्र्वार को देशभर के विवि तथा केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के लिए 2020 की रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग 9 कैटेगरी में दी जाती है जिनमें यूनिवर्सिटी में सिर्फ एक रविवि, इंजीनियरिंग में सिर्फ एनआइटी, मैनजमेंट में आइआइएम, फार्मेसी में तीन संस्थान ने जगह बनाई। ओवरऑल कैटेगरी, लॉ, आर्कीटेक्चर व मेडिकल में प्रदेश से कोई संस्था नहीं हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *