Google Analytics Meta Pixel CG Covid Breaking: पहली बार 24 घंटे में रायपुर में संख्या डबल, 5 मौतें 371 positive मिले - Ekhabri.com

CG Covid Breaking: पहली बार 24 घंटे में रायपुर में संख्या डबल, 5 मौतें 371 positive मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बृहस्पतिवार को देर रात तक एक बार फिर 371 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है और आज बीते महीनों का रिकॉर्ड टूट गया।एक दिन में राज्य और राजधानी की संख्या डबल अंकित हुई है।

रायपुर बना हुआ है हाॅटस्पाट, आज यहां 205 नए पाॅजिटिव मामले मिले।

आज दो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने महज 3 घंटे में निकली है। इनमें संख्या चौकाने वाले हैं। वहीं अच्छी बात रही 157 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1949 है।

स्वास्थ्य विभाग की दोनों रिपोर्ट के आधार पर हम आपको फाइनल रिपोर्ट बात रहे हैं। देर रात मेडिकल बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 371 कोरोना संक्रमित मरीजों में,

रायपुर जिला से 205 ,

कबीरधाम से 34

राजनांदगांव से 23,

कांकेर से 21,

मुंगेली से 16,

जांजगीर-चांपा से 12,

बस्तर और सरगुजा से 10-10,

बिलासपुर से 08,

दुर्ग से 06,

गरियाबंद एवं नारायणपुर से 04- 04,

कोरिया,कोरबा और महासमुन्द से 03-03

जशपुर से 02,

बालोद ,धमतरी,बलौदाबाजार,कोण्डागांव,दंतेवाड़ा, बीजापुर और सूरजपुर से एक-एक मरीज शामिल है।

वंही आज 28 वर्षीय bsf जवान की मृत्यु हो गई और 4 रायपुर निवासी लोगों को जोड़कर 5 मृत्यु की जानकारी है।

अब आ रहीं आंकड़े बेहद चिंताजनक है। आप सभी पूर्ण लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें।बेहद जरुरी हो तो ही सुबह 10 के पहले घर से निकले अन्यथा ना जाएं।

आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। 

Read Also  केदारनाथ यात्रा पर भूस्खलन ने लगाया ब्रेक, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद

प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1949 है। पॉजिटिव मरीजों के संख्या 6254 तक पहुंच गई है।

आज रायपुर में :

शदाणी दरबार माना और उसके पास की कालोनी में कोरोना संक्रमण फैल गया है। शदाणी दरबार से जुड़े 15 लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं। शदाणी दरबार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल के परिवार के 8 सदस्यों में भी कोरोना पाज़िटिव मिला हैं। इनमें उनके भाई और पुत्र शामिल हैं।कोरोना पाज़िटिव आने के बाद पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शदाणी दरबार और कालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है बताया गया कि शदाणी दरबार के पीछे की कालोनी में सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत पर कुल 50 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें 15 पाजिटिव पाए गए।

ड्रोन से निगरानी:

कोरोना लॉकडाउन के दौरान राजधानी रायपुर के दूसरे नंबर पर सबसे अधिक कोरोना प्रभावित भांठागांव इलाके में पुलिस ड्रोन कैमरे से लोगों पर नजर बनाई हुई है. बेवजह घर से बाहर निकलने वाले पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. भांठागांव गांव वही इलाका है, जहां अब तक 47 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. रायपुर में सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या मंगलबाजार इलाके में हैं, यहां बड़ी संख्या में करोना पॉजिटिव मरीज निकले है।


दरअसल 22 जुलाई से 28 जुलाई तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया है. यही वजह है कि कंटेन्मेंट इलाकों में पुलिस कल से ज्यादा आज सख्ती दिखा रही है. ड्रोन कैमरे की नजर से निगरानी रखी जा रही है. साथ ही पुलिस की एक बंद गाड़ी गलियों में जाकर साउंड सिस्टम के सहारे लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दे रही है।

Read Also  अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर तहसील के बाबू ने लगाई फांसी  


सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि कंटेनमेंट इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है. घर से बेवजह बाहर निकलने वालों को बार-बार समझाइस दी जा रही है. यदि फिर भी नहीं समझते है, तो सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *