Google Analytics Meta Pixel संकट में सांस: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में, 28 इलाकों में AQI 300 पार - Ekhabri.com

संकट में सांस: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में, 28 इलाकों में AQI 300 पार

नई दिल्ली-राजधानी में मौसम के करवट लेने के बावजूद हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। अधिकतर इलाकों में आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें गुरुवार के मुकाबले चार सूचकांक की वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। सुबह से हल्की धुंध के साथ कोहरा छाया रहा। 28 इलाकों में हवा बेहद खराब और आठ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति सोमवार तक बने रहने का अनुमान है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। वहीं, हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल आठ से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से छह किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 28 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जेएलएन में 386, जहांगीरपुरी में 373, नरेला व बवाना में 372, अलीपुर में 370, विवेक विहार में 363 व वजीरपुर में 362 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, आठ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां ओखला फेस 2 में 300, सीरोफोर्ट में 295, श्री अरबिंदो मार्ग में 294, नजफगढ़ में 287, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 में 283 व मथुरा रोड़ में 241 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार फरीदाबाद में 261, गाजियाबाद में 275, नोएडा में 253, ग्रेटर नोएडा में 294 व गुरुग्राम में 242 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *