Google Analytics Meta Pixel प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर दिव्यांग से मांगी रिश्वत:प्रभारी असिस्टेंट डायरेक्टर सस्पेंड - Ekhabri.com

प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर दिव्यांग से मांगी रिश्वत:प्रभारी असिस्टेंट डायरेक्टर सस्पेंड

पेंड्रा।छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिव्यांग से रिश्वत मांगने के मामले में समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक और प्रभारी सहायक संचालक अरविंद गेडाम को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर प्रोत्साहन राशि दिलाने की एवज में रुपयों की मांग का आरोप है। साथ ही कहा था कि पैसा ऊपर से नीचे तक जाता है। इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव गौरीशंकर शर्मा ने शनिवार शाम निलंबन का आदेश जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सिंचाई नगर सारबहरा निवासी संजय ठाकुर दिव्यांग हैं। उनसे विकलांग मितान संतोष पटेल ने संपर्क किया और बताया था कि आप विकलांग हैं, इसलिए आपको दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए एक फॉर्म भरकर समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद संजय ठाकुर ने फॉर्म भर कर संतोष पटेल के माध्यम से विभाग में जमा कर दिया।
-रुपए नहीं देने पर नोटिस की दी थी धमकी
कुछ दिन बाद संजय से विभाग के उप संचालक अरविंद गेडाम और संतोष पटेल ने कहा कि आपका चेक पास हो गया है, पैसे मिल जाएंगे। आरोप है कि इसके बदले में 25 हजार रुपए की मांग की गई।साथ ही कहा कि यह पैसा मंत्रालय तक जाता है। आरोप है कि घूस में मांगी रकम नहीं देने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया गया। नहीं देने पर नोटिस जारी करने की धमकी दी गई। इसके बाद संजय ने 25 हजार रुपए दे दिए और एफआईआर दर्ज करा दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...