प्रभु श्रीराम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन जन के हैं। वे निषाद के भी हैं तो शबरी के भी हैं। राम सबका कल्याण करने वाले हैं। प्रभु श्रीराम सिर्फ भूपेश बघेल के नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या को लेकर प्रमाण मांगती हो। उनकी जन्मभूमि अयोध्या में राममंदिर न बन पाए उसके लिए पूरी ताकत झोंक देती हो, जो कांग्रेस रामसेतु को लेकर भी प्रमाण मांगती हो वह आज वोट की राजनीति के लिए राम-राम कर रही है।
बृजमोहन ने कौशल्या माता धाम पर कहा कि वहां विकास पर छह करोड़ खर्च होते हैं और 12 करोड़ इवेंट् कंपनी को दिए गए है। अभी राम वनगमन पथ के लिए डेढ़ सौ करोड़ खर्च करने की बात मुख्यमंत्री बघेल करते हैं परंतु पिछले साढे 4 साल में 15 करोड़ भी खर्च नहीं किए है। असल में आस्था की आड़ में भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की मंशा है।
बृजमोहन ने कहा कि प्रभु श्रीराम को बांटने का कुत्सित प्रयास कांग्रेसी कर रहे हैं। परंतु छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण देश का सनातनी बीते दशकों में यह पहचान गया है कि उनका शुभचिंतक कौन है। उनकी धर्म की रक्षा के लिए कौन प्रतिबद्ध है और कौन बहरूपिया बन कर छत्तीसगढ़ की जनता को ठग रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...