Google Analytics Meta Pixel अप्रैल से जुलाई तक छह फीसद चढ़ चुका बीएसई सेंसेक्स, छोटे स्टाक्स और मजबूत - Ekhabri.com

अप्रैल से जुलाई तक छह फीसद चढ़ चुका बीएसई सेंसेक्स, छोटे स्टाक्स और मजबूत

कोरोना संकट के बीच भी चालू वित्त वर्ष में निवेशकों ने शेयर बाजार से भरपूर कमाई की है। वित्त वर्ष के महज चार महीनों में निवेशकों की संपत्ति  31,18,934.36  करोड़ रुपये बढ़ चुकी है। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत यानी पहली अप्रैल से 30 जुलाई तक बीएसई का 30-शेयरों वाला सेंसेक्स 3,077.69 अंक यानी 6.21 फीसद चढ़ चुका है। हालांकि निवेशकों के सकारात्मक रुख के दम पर चालू वित्त वर्ष में सेंसेक्स 16 जुलाई को इंट्रा-डे में 53,290.81 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, 15 जुलाई को यह 53,158.85 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से 30 जुलाई को बाजार बंद होते वक्त तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण  31,18,934.36  करोड़ रुपये बढ़कर  2,35,49,748.90  करोड़ रुपये पर जा पहुंचा। यह बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का अब तक का सर्वोच्च बाजार पूंजीकरण है। दूसरी तरफ, पिछले पूरे वित्त वर्ष यानी पहली अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 90,82,057.95 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,30,814.54 करोड़ रुपये पर पहुंचा था। कारोना संकट की सभी चुनौतियों को धता बताते हुए पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान बीएसई-सेंसेक्स ने 20,040.66 अंकों यानी 68 फीसद की छलांग लगाई थी।

इक्विटी99 के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि बाजार में पूंजी की उपलब्धता और तरलता शेयर बाजार के इस उछाल के प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष की बिकवाली के बाद से शेयर बाजार का यह बेहतरीन प्रदर्शन है। मार्च, 2020 के निचले स्तर के मुकाबले शेयर बाजार अभी दोगुना से अधिक के स्तर पर हैं। वहीं, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के अनुसार यह देखना महत्वपूर्ण है कि ईरान और मिस्र जैसे चुनिंदा बाजारों को छोड़कर इस वक्त दुनियाभर के बाजारों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि भारत समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने बाजार में खूब पूंजी डाली है। इस समय ब्याज दरें ऐतिहासिक रूप से नीचे हैं और खुदरा निवेशकों की भागीदारी जबर्दस्त है। जानकारों के मुताबिक कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी से भी बाजारों का रुख सकारात्मक हुआ है।

छोटे स्टाक्स कर रहे बड़ा कमाल : चालू वित्त वर्ष में अब तक छोटे स्टाक्स ने भी बड़ा कमाल किया है। पहली अप्रैल से 30 जुलाई तक स्मालकैप इंडेक्स 29.72 फीसद का उछाल ले चुका है। छोटे स्टाक्स के प्रदर्शन के अध्ययन से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक मिडकैप इंडेक्स में 2,905.91 अंकों यानी 14.39 फीसद की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। इसके मुकाबले 30-श्ोयरों वाले सेंसेक्स में 6.21 फीसद का उछाल देखा गया है। एलकेपी सिक्युरिटीज के रिसर्च प्रमुख एस. रंगनाथन ने कहा कि छोटे शेयरों में निवेशकों को वैराइटी और सेक्टर के कई विकल्प मिल जाते हैं। इस वजह से निवेशकों के लिए छोटे स्टाक्स निवेश के लिए पसंदीदा विकल्प बने हैं। बीते वित्त वर्ष के दौरान भी बीएसई का स्मालकैप इंडेक्स 114.89 फीसद और मिडकैप 90.93 फीसद बढ़ा था। हालांकि सेंसेक्स में बीते वित्त वर्ष के दौरान 68 फीसद की विकास दर रही थी।

बड़े आंकड़े निर्धारित करेंगी बाजार की दिशा : इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा मुख्य रूप से बड़े आर्थिक आंकड़ों, प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की समीक्षा बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगी। जानकारों के अनुसार वैश्विक रुख तथा टीकाकरण से भी बाजार को दिशा मिलेगी।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान आरबीआइ अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक करेगा। इसके साथ ही मैन्यूफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर के पीएमआइ आंकड़े भी आने हैं, जो बाजार को राह दिखाएंगे।
इस सप्ताह एचडीएफसी, पीएनबी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, बैक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, एसबीआइ और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही नतीजे आने हैं। इन सभी नतीजों का असर शेयर बाजार पर दिखेगा। सैमको सिक्युरिटीज की इक्विटी रिसर्च प्रमुख निराली शाह ने कहा कि इन सबके अलावा आटो सेक्टर की मासिक बिक्री आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी और सेक्टर व स्टाक-केंद्रित गतिविधियां दिखेंगी। मानसून की चाल पर भी शेयर बाजारों की प्रतिक्रिया दिख सकती है। डालर के मुकाबले रुपये तथा कच्चे तेल में राहत से बाजार को फायदा दिखने की उम्मीद है।

छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 96,642 करोड़ रुपये घटा : पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 96,642.51 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई। इनमें सबसे ज्यादा कमी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) के बाजार पूंजीकरण में हुई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल), एचडीएफसी  तथा कोटक महिंद्रा बैंक का भी पूंजीकरण घटा। इन्फोसिस, आइसीआइसीआइ बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) और बजाज फाइनेंस अपना पूंजीकरण बढ़ाने में कामयाब रहे।

पिछले सप्ताह आरआइएल का बाजार पूंजीकरण्ा 44,249.32 करोड़ रुपये गिरकर  12,90,330.25 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस के पूंजीकरण्ा में 16,479.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई और सप्ताह के आखिर में यह 11,71,674.52 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक के पूंजीकरण में 13,511.93 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक में 8,653.09 करोड़ रुपये, एचडीएफसी में 7,827.92 करोड़ रुपये और एचयूएल में 5,920.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...