बीएसएनएल के पास जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में यूजर बेस काफी कम है। लंबे समय से बीएसएनएल के यूजर्स की संख्या में गिरावट आ रही थी लेकिन, पिछले कुछ महीनों में जादू सा हो गया है। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में भारी उछाल आया है। पिछले दो तीन महीने में बीएसएनएल के प्लेटफॉर्म में लाखों की संख्या में यूजर्स जुड़े हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करना है।
प्राइवेट कंपनियों ने जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से सस्ते प्लान्स के लिए मोबाइल यूजर्स बीएसएनएल की तरफ रुख कर रहे हैं। TRAI की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। ट्राई की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त के महीने में भी बीएसएनएल के यूजर्स में लाखों का इजाफा हुआ है।
TRAI की रिपोर्ट की मानें तो पिछले दो महीने में बीएसएनएल के यूजर्स बेस में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे लगातार सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश करना और 4G सर्विस पर तेजी से काम करने जैसे कारण शामिल हैं। सस्ते प्लान के साथ साथ बीएसएनएल से लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी यूजर्स को काफी भा रहे हैं।
जुलाई में बीएसएनएल ने अपने साथ करीब 30 लाख नए यूजर्स जोड़े थे और बाकी सभी निजी कंपनियों को ग्राहकों का भारी घाटा हुआ था। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐसा ही हाल अगस्त के महीने का भी रहा। अगस्त में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने साथ करीब 25 लाख नए ग्राहक जोड़े। अगर जियो, एयरटेल और वीआई की बात करें तो इनका इस महीने बुरा हाल रहा।
अगस्त में जियो ने करीब 40 लाख ग्राहक खोए। वहीं एयरटेल 24 लाख यूजर्स गंवाएं तो वोडाफोन आइडिया को करीब 19 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ। टेलिकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से शायद यह पहली बार ऐसा था जब दो महीने में लगातार जियो ने लाखों की संख्या में ग्राहकों को खोया है। हालांकि कुछ भी हो जियो की बाजार में हिस्सेदारी अभी भी सबसे ज्यादा है। जियो की अगस्त के अंत तक बाजार में करीब 40.5% की हिस्सेदारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...