Google Analytics Meta Pixel असम में थाना जलाने वालों के घर पर चला बुलडोजर - Ekhabri.com

असम में थाना जलाने वालों के घर पर चला बुलडोजर

असम के नागांव प्रशासन ने एक पुलिस स्टेशन को जलाने में शामिल पांच परिवारों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। असम पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इस मामले में चार महिलाओं समेत बीस लोगों को गिरफ्तार किया। राज्य के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत का कहना है कि हिरासत में हुई मौत के मामले में जलाए गए पुलिस स्टेशन बटद्रवा के प्रभारी को निलंबित किया गया है। पुलिस स्टेशन में आग लगाने के मामले में एसआइटी का गठन होगा। हिरासत में मौत मामले की अलग से जांच होगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने नागांव जिले के सलोनाबरी गांव में अतिक्रमण हटाने का अभियान छेड़ दिया। इसी गांव में बटद्रवा थाने में आग लगाने वाले लोग रहते हैैं। इसलिए ऐसे पांच अवैध मकानों को चिन्हित करते हुए उन्हें ढहा दिया गया। गत शनिवार को महिलाओं, बच्चे, बूढ़ों समेत स्थानीय लोगों की हिसक भीड़ ने सफीकुल इस्लाम के हिरासत में प्रताड़ित करके मारने का आरोप लगाते हुए नागांव जिले के बटद्रवा पुलिस स्टेशन को आग लगाकर फूंक दिया था। इस वारदात के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस थाने के सामने पार्क किए हुए दो पहिया वाहनों पर मिट्टी का तेल छिड़कर उनमें आग लगा रही है।
एसपी लीना डोले ने बताया कि असम पुलिस ने सफीकुल इस्लाम की हिरासत में मौत के मामले में स्थानीय लोगों के हमले में दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैैं। डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि पुुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले लोगों का आपराधिक रिकार्ड है। हमलावर शोकाकुल रिश्तेदार नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर थे। उन्होंने अपने आधिकारिक पेज पर घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि 39 वर्षीय सफीकुल इस्लाम को 20 मई को रात साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन सड़क से उठाकर लाया गया था। वह उस समय पूरी तरह से नशे में धुत था। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसका मेडिकल चेकअप कराया गया और अगले दिन उसे उसकी पत्नी के हवाले कर दिया। पत्नी ने उसे भोजन भी कराया था। बाद में उसने अपनी तबियत बिगड़ने की बात कही और उसे अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो गई।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *