शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी बुधवार को गायब हो गई। मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 709.54 अंक या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,822.53 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 225.50 अंक या 1.44 प्रतिशत गिरकर 15,413.30 पर आ गया। सेंसेक्स चार्ट में सबसे ज्यादा 5.24 प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में दर्ज की गई। इसके अलावा विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलाजीज, बजाज फिनसर्व, टाइटन और बजाज फाइनेंस भी गिरकर बंद हुए। केवल चार काउंटर टीसीएस, एचयूएल, पावरग्रिड और मारुति सुजुकी में बढ़त देखने को मिली।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जिस तरह डालर मजबूत हो रहा है और यूएस बांड यील्ड से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जगी है, उससे तो यही लगता है कि भविष्य में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) का जोर बिकवाली पर ही रहेगा। एफआइआइ ने मंगलवार को 2,701.21 करोड़ के शेयर बेचे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रतिभागी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बुधवार को होने वाले भाषण का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी नजर मानसून की प्रगति, कच्चे तेल की कीमत पर भी है। निकट भविष्य में निवेशक सतर्क रहें, क्योंकि बाजार में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है। उधर, बढ़ती ब्याज दरों और मंदी के जोखिमों से जुड़ी चिंताओं के कारण वैश्विक शेयर बाजार में भी गिरावट का रुख रहा। हांगकांग, सियोल, शंघाई और टोक्यो के बाजार निचले स्तर पर बंद हुए। मध्य सत्र तक यूरोप के बाजार भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
14,500 तक गिर सकता है निफ्टी
एक अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म बीओएफए सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी इस साल के अंत तक छह प्रतिशत गिरकर 14,500 के स्तर पर आ जाएगा। कंपनियों की कमाई में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने से निफ्टी के स्टाक दबाव में रहेंगे। इस साल की श्ाुरुआत में ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान लगाया था कि साल के अंत तक निफ्टी 19,100 के स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि बाद यह लक्ष्य संश्ाोधित कर 17,000 कर दिया था। ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषकों ने कहा, ‘हम सुधार के बावजूद बाजार को लेकर सतर्क हैं। वैश्विक स्तर पर सख्त मौद्रिक नीति और अमेरिका में मंदी जैसे खतरे दिखाई दे रहे हैं।” इस बीच, बीओएफए ने कहा है कि वर्ष, 2022 के अंत तक अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 81 रुपये तक गिर सकता है। हालांकि विश्लेषकों ने यह भी कहा कि 600 अरब डालर का विदेश्ाी मुद्रा भंडार जोखिम से निपटने में मदद करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...