Google Analytics Meta Pixel महासमुंद के आश्रम में नाबालिग के मुंह में डाल दी जलती हुई लकड़ी - Ekhabri.com

महासमुंद के आश्रम में नाबालिग के मुंह में डाल दी जलती हुई लकड़ी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में श्री महाकाली जन कल्याण सेवा संस्थान में 17 वर्षीय नाबालिग पर अमानवीय अत्याचार की घटना सामने आई है। कथित प्रेतबाधा का उपचार कराने व आश्रम में सेवा देने के लिए आई नाबालिग के मुंह में आश्रम के सेवादारों ने जलती हुई लकड़ी डाल दी। उसकी जलती लकड़ियों से जमकर पिटाई भी की गई। नाबालिग का मुंह झुलस गया है। जीभ व शरीर पर जगह-जगह फफोले पड़ गए हैं। वह जिदगी के लिए संघर्ष कर रही है। उसका उपचार आरंग के एक अस्पताल में चल रहा है। यह घटना 24 फरवरी की है।

 

 

 

 

घटना के पश्चात आश्रम के सेवादार पीड़ित परिवार को धमकाते रहे। 28 फरवरी को नाबालिग के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित सेवादारों सोनू पटेल, भोज कुमार साह तथा राकेश्ा दीवान को हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न् धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। आश्रम के संचालक रमेश ठाकुर को भी साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

आरोपित कह रहे हैं कि नाबालिग भोग प्रसाद में जहर मिला रही थी इसलिए उसकी पिटाई की गई। हालांकि स्वजन का कहना है कि प्रेतबाधा दूर करने के लिए उसे गर्म चीज से दागा गया है। रायपुर जिले के अभनपुर ब्लाक के नवापारा थाना के कठिया नंबर दो गांव के निवासी नाबालिग के स्वजन की आश्रम पर आस्था है।

 

 

 

स्वजन 21 फरवरी को उसे आश्रम लेकर पहुंचे थे। अगले दिन माता पिता वापस लौट गए। उसकी देखरेख के लिए उसका भाई मनीष उसी दिन आश्रम आया। मनीष को परीक्षा में बैठना था इसलिए 24 फरवरी को वह भी बहन को छोड़कर चला गया। उसी रात हैवानियत की यह घटना हुई। रात भर नाबालिग तड़पती रही। अगले दिन स्वजन को आश्रम से फोन करके बताया गया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। स्वजन जब आश्रम पहुंचे तो बेटी की हालत देख बदहवास हो उठे। उसे बागबाहरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आरंग ले जाया गया है।

 

 

तीन माह पूर्व ली थी दीक्षा
नाबालिग के स्वजन ने बताया कि उन्हें किसी अन्य से कुछ माह पूर्व इस आश्रम की जानकारी मिली थी। तीन महीने से वे आश्रम जा रहे थे। वहां दीक्षा लेकर सेवादार बन गए थे।

 

24 की रात एक महिला की भी हुई थी मौत
जिस रात नाबालिग से हैवानियत की घटना हुई उसी रात आश्रम में गौरीबाई टेकाम की मौत भी हुई थी। वह भी आश्रम में उपचार कराने आई थी। हालांकि स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। स्वजन ने पुलिस को बताया कि उसकी स्वाभाविक मौत हुई है।

 

प्रशासन को नहीं है आश्रम की जानकारी
पतेरापाली में संचालित आश्रम की जानकारी प्रशासन को नहीं है। यहां दो एकड़ भूमि पर 19 दिसंबर, 2021 से आश्रम का निर्माण किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...