भिंड। जिले में शनिवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका के पास हाईवे पर हुआ।बरात छोड़कर ग्वालियर लौट रही एक बस ने सामने से आ रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।









