Google Analytics Meta Pixel दरभंगा के इस लड़के को कंपनी ने दिया ऐसा उपहार, जीवन भर रहेगा याद - Ekhabri.com

दरभंगा के इस लड़के को कंपनी ने दिया ऐसा उपहार, जीवन भर रहेगा याद

दरभंगा। देश में कई ऐसी बड़ी हस्तियां हैं, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है और इसकी वजह से वे लोग चर्चा में भी रहे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन खरीदी थी। सुशांत के बाद बिहार के ही रहने वाले ही इफ्तेखार रहमानी को भी चांद पर जमीन का मालिकाना हक मिला है। दरअसल, इफ्तेखार के काम से उनकी कंपनी इतनी खुश हो गई कि उसने तोहफे के तौर पर चांद पर एक एकड़ जमीन उनके नाम कर दी।
इफ्तेखार रहमानी दरभंगा जिला मुख्यालय से दूर बहेड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में रह रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उनकी कंपनी ने उन्हें चांद पर जमीन गिफ्ट की है। उन्होंने बताया कि चांद पर जमीन मिलने के बाद वह भी एक तरह से सेलिब्रिटी की सूची में आ गए हैं।
बता दें, रहमानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अपनी निजी कंपनी चलाने के साथ ही एक अमेरिकी कंपनी के लिए भी काम करते हैं। रहमानी की अपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का नाम एआर स्टूडियोज है। वहीं, जिस अमेरिकन कंपनी के लिए वह काम करते हैं उसका नाम लूना सोसाइटी इंटरनेशनल है। यह कंपनी चांद पर जमीन की खरीद व बिक्री का काम करती है।
इफ्तेखार ने कंपनी के एक सॉफ्टवेयर में नए सिरे से कुछ फेरबदल कर उसे अपडेट कर दिया, जिससे अमेरिकी कंपनी को काफी फायदा हुआ। इसके बाद कंपनी उनके काम से बेहद खुश हो गई और उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन बतौर गिफ्ट दे दिया। यह खबर जब इफ्तेखार रहमानी के गांव बहेड़ा तक पहुंची तो गांव वालों और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। इफ्तेखार के घर पर फोन के जरिये बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। उनकी इस कामयाबी पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।
इस खुशी से फूली न समाई इफ्तेखार की मां नासरा बेगम ने कहा कि अपने बेटे की कामयाबी पर वह बेहद खुश हैं। उनका बेटा देश दुनिया में नाम कमा रहा है। ऊपर वाला उसे और कामयाब करे। वहीं, इफ्तेखार के चाचा मोहम्मद रौशन का कहना है कि उनका भतीजा पढऩे में काफी तेज था। उसने बहेड़ा से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और उसके बाद राजस्थान के उदयपुर से बीटेक की पढ़ाई की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...