Google Analytics Meta Pixel सीएए, एनआरसी से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं : मोहन भागवत - Ekhabri.com

सीएए, एनआरसी से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं : मोहन भागवत


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का हिदू-मुस्लिम विषय से कोई लेना देना नहीं है। इनसे किसी मुसलमान को कोई दिक्कत नहीं होगी। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए इन दोनों मुद्दों को सांप्रदायिक रूप देने में लगे हैैं।


दो दिन के असम दौरे पर यहां पहुंचे संघ प्रमुख ने कहा कि सीएए किसी भारत के नागरिक के खिलाफ कानून नहीं है। भारत के मुसलमानों को नागरिकता कानून के कारण कोई नुकसान नहीं होगा। बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में पुस्तक ‘सिटिजनशिप डिबेट ओवर एनआरसी एंड सीएए-असम एंड द पालिटिक्स आफ हिस्ट्री” के विमोचन के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाएगा।अब तक ऐसा ही किया गया है। हम आगे भी ऐसा ही करना जारी रखेंगे।


उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून पड़ोसी देश्ाों में उत्पीड़न का शिकार अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करेगा। हम आपदा के समय इन देशों में बहुसंख्यक समुदायों की भी मदद करते हैं, इसलिए अगर कुछ ऐसे लोग हैं, जो उत्पीड़न और डर के कारण हमारे देश में आना चाहते हैं, तो हमें निश्चित रूप से उनकी सहायता करनी होगी।


संघ प्रमुख ने एनआरसी को लेकर कहा कि सभी देश्ाों को यह जानने का अधिकार है कि उनके नागरिक कौन हैं। यह मामला राजनीतिक क्षेत्र में है, क्योंकि इसमें सरकार शामिल है। लोगों का एक वर्ग इन दोनों मामलों को सांप्रदायिक रूप देकर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है।


आइएएनएस के मुताबिक, संघ प्रमुख ने कहा कि 1930 से ही मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि की सुनियोजित योजना चल रही है। वे प्रभावकारी ताकत बनना चाहते हैैं। ऐसा पंजाब, बंगाल और असम में हुआ। इन क्षेत्रों में वे बहुसंख्यक होना चाहते हैैं ताकि उनकी शर्तों पर चीजें हों। ऐसा ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में हुआ। हम मिलजुलकर और एक साथ रहना चाहते हैैं।


उन्होंने कहा कि महाभारत काल से ही असम में बाहरी लोगों का इतिहास रहा है, लेकिन अवैधरूप से रह रहे लोगों से इतना डर कभी नहीं रहा। सभी समुदायों को मिलजुल कर रहना चाहिए, उनके मध्य डर नहीं होना चाहिए। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैैं। संघ प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान टूट गया और संकट में है। जब हम अखंड भारत की बात करते हैैं तो हमारा उद्देश्य इसे सत्ता से हासिल करना नहीं, बल्कि धर्म, सनातन और मानवता से है जिसे हिदू धर्म कहा जाता है। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


यह भी बोले संघ प्रमुख
– संघ का काम करने वाले हम सब लोग, हमारे मन में सबके भले की ही भावना रहती है और सत्य पर चलने का संकल्प
– हमें दुनिया की किसी भाषा से, किसी धर्म से, किसी बात से परहेज नहीं है, क्योंकि हमारी दृष्टि वसुधैव कुटुंबकम की है
– हमारे यहां पहले से ही पूजाओं की स्वतंत्रता है, कुछ बिगड़ता नहीं हमारा। हम भगवान को एक रूप में देखते हैं, आप किसी दूसरे रूप में देखते हैं ठीक है। अपनी भक्ति में हम पक्के हैं, आपकी भक्ति में आप भी पक्के रहो, हमको कोई दिक्कत नहीं
– हम एक-दूसरे की भाषा का आदर, सम्मान और सुरक्षा की भी चिंता करेंगे। यह हमारी संस्कृति है
– सेकुलरिज्म, सोशलिज्म, डेमोक्रेसी, ये बातें दुनिया से हमको सीखनी नहीं हैं, ये हमारी परंपरा में, हमारे खून में हैं और इसलिए सबसे अधिक प्रामाणिकता से हमारे देश ने उसको जीवंत रखा
– पहली बार मेरी प्रणव दा से भेंट हुई थी। उन्होंने ही कहा कि धर्मनिरपेक्षता को लेकर चर्चा चल रही है। धर्मनिरपेक्षता हमें कौन सिखाएगा। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है
– ये हमारी भोग भूमि नहीं है। ये तो हमारी कर्मभूमि है, कर्तव्य की भूमि है। यहां रहने वाले प्रत्येक का इस भूमि के प्रति, समाज के प्रति कर्तव्य है। वह उस संस्कृति ने निर्धारित कर दिया है। वह किसी पंथ, संप्रदाय और पूजा पर आधारित नहीं है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *