Google Analytics Meta Pixel राम जन्मभूमि परिसर में 28 साल बाद रुद्राभिषेक - Ekhabri.com

राम जन्मभूमि परिसर में 28 साल बाद रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक के बाद आज से अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का काम प्रारंभ होगा, जिसमें सीमित संख्‍या में लोग शामिल होंगे। इससे पहले एक भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित करने की योजना थी, लेकिन कोरोना संकट के चक्‍कर में इसे टाल दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान शिव की आराधना की जा रही है। श्रीराममंदिर निर्माण में कोई विघ्न बाधा न आए इसकी कामना से रामजन्मभूमि परिसर में 28 साल बाद कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर महादेव का आज सुबह रुद्राभिषेक शुरू हुआ।

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के  अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास रुद्राभिषेक कर रहे हैं। महंत कमलनयन दास रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गए हैं। मंदिर मस्जिद विवाद के कारण कई वर्षों तक पूजा नहीं हो सकी थी। शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ पाया था।  संत-धर्माचार्यों के साथ परिसर में पहुंचे कमल नयन दास ने कहा कि रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए यह अनुष्ठान हो रहा है। पुरातात्विक कुबेर टीला 67.77 एकड़ भूमि के अंदर मौजूद है।

कुश्ती में जीत के बाद स्थानीय निवासी धनपत राम यादव द्वारा इस विशाल शिवलिंग की स्थापना की गई थी। प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के दिन बरात निकलती थी। मंदिर मस्जिद विवाद के बाद हुए अधिग्रहण के चलते लंबे समय तक कुबेरेश्वर महादेव की पूजा नहीं हो पाई। कमल नयन दास द्वारा आज परिसर के अंदर रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वहीं, अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को दिल्ली में राममंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या आने का आमंत्रण दिया जाएगा।

Read Also  मुरादाबाद हाईवे पर कार और टैंकर की भीषण टक्कर, चार की गई जान

बैठक में नरेंद्र मोदी से शिलान्यास करवाने के लिए वक्त लेने और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक शीघ्र ही राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें राममंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण देंगे।  उधर, रामनगरी के संत भी पीएम मोदी को बुलावा भेजने की तैयारी कर रहे हैं। राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि अयोध्या की संतों की तरफ से शीघ्र ही पीएम मोदी को शिलान्यास के लिए अयोध्या आने का बुलावा भेजा जाएगा, अभी तारीख तय नहीं हुई है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 के प्रकोप के कारण किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं।

मी़डिया से बात करते हुए महंत कमल नयन दास ने कहा, ‘रुद्राभिषेक का बहुत बड़ा महत्व है। जब तक भगवान शिव की अराधना नहीं की जाएगी, तब तक इच्छित फल नहीं मिलेगा। हर कार्य के प्रारंभ में शिव जी की पूजा की जाती है। भगवान राम को भी जब लंका पर चढ़ाई करनी हुई तो पहले रामेश्वर की स्थापना की। इसलिए हम भी भगवान शिव की पूजा करेंगे, रुद्राभिषेक करेंगे।’

वहीं भूमि पूजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से कह दिया गया है। उनकी भी आने की मंशा थी, लेकिन तब तक ये महामारी जिसे कोरोना कहते हैं आ गई। जिससे काम रोक दिया गया। हम प्रयास में हैं कि जल्द से जल्द काम प्रारंभ करेंगे। प्रयास ये है कि 2022 की जो रामनवमी है वो भगवान राम वहीं मनाएं। पूजा-पाठ इत्यादि वहां चल रहा है। मंदिर का प्रारूप पहले से तय है। वो श्रद्धालुओं को दिखाया गया है, वो ही बनेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *