Google Analytics Meta Pixel पांच चीजों में आज से हुआ बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर - Ekhabri.com

पांच चीजों में आज से हुआ बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

कोरोना महामारी के इस दौर में 10 जून को यानि कि आज से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का हर शख्स की जेब पर प्रभाव पड़ने वाला है। हालांकि इन बदलावों से लोगों को जहां कुछ राहत मिलती हुई दिखाई पड़ रही है तो वहीं कुछ चीजों में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जैसे कि SBI के लाखों खाताधाकरों को जहां ईएमआई (EMI) का बोझ कम होगा, वहीं एक प्राइवेट बैंक में पैसा जमा करने वालों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा।

बचत खाते में जमा पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक मंगलवार को बचत खाते पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। Equitas Small Finance Bank ने 1 लाख रुपए से 5 करोड़ रुपए तक डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी सालाना कर दिया है। नई दरें 10 जून यानी आज से लागू होगी।

बैंक के पास बचत खाते में दो स्लैब हैं – 1 लाख रुपए और उससे अधिक। बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपए से 3.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर दरें छोड़ दी हैं। इसके करीब 6 लाख बचत खाते हैं।

EMI का बोझ होगा कम
SBI ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। इसके बाद एक साल का MCLR घटकर 7 फीसदी हो गया है। नई दरें 10 जून यानि कि आज से लागू होंगी। SBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों कम EMI के रूप में मिलेगा। अगर किसी ग्राहक ने SBI से 30 साल के लिए 25 लाख रुपए का लोन लिया है तो MCLR में कटौती से प्रति महीने 421 रुपए कम EMI देनी होगी।

Read Also  पैरासिटामोल-एस्पिरिन जैसी 84 जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत तय

शराब पर 70% टैक्स हटा, वैट बढ़कर 25% हुआ
दिल्ली में शराब पर लगाया गया 70 फीसदी स्पेशल कोरोना फीस हट जाएगा, लेकिन वैट 20% से बढ़ाकर 25% कर दिया गया है। नई दरें आज से प्रभावी होंगी। शराब आज के मुकाबले सस्ती होगी, लेकिन कोरोना से पहले के दिनों की तुलना में थोड़ी महंगी होगी।

चीनी सामानों का बहिष्कार
चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आज से एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है जिसके तहत 7 करोड़ से भी ज्यादा छोटे खुदरा व्यापारी विदेशी उत्पादों का मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद नया इम्पोर्ट नहीं करेंगे। CAIT ने चीन द्वारा उत्पादित 3000 सामान की लिस्ट तैयार की है जिसमें साबुन, टूस्थपेस्ट, होम एप्लायंस, खिलौने आदि शामिल हैं। कैट की ओर से कहा गया है कि हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2021 तक चीनी सामानों के आयात में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए कम कर दिए जाएं।

जेट एयरवेज के लिए नए सिरे से रुचि पत्र
जेट एयरवेज के दिवालिया समाधान पेशेवरों ने बंद हो चुकी इस विमानन कंपनी के लिए आज से नए सिरे से रुचि पत्र (EOI) मांगा। पिछले साल बंद हो चुकी जेट एयरवेज के लिए चौथी बार ईओआई को आमंत्रित किया गया है। एक सार्वजनिक दस्तावेज के मुताबिक बोली दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई है और संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 10 जून को जारी की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *