Google Analytics Meta Pixel भारत में पहली बार कोरोना के मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले ज्या दा - Ekhabri.com

भारत में पहली बार कोरोना के मरीजों की अपेक्षा ठीक होने वाले ज्या दा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 76 हजार 583 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 9985 नए केस मिले हैं और 279 मरीजों की जान गई है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि देश में पहली बार कोरोना के एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के अब 1 लाख 33 हजार 632 एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 लाख 35 हजार 205 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोरोना से अब तक देशभर में 7 हजार 745 लोगों ने जान गंवाई है।

बता दें कि कोरोना वायरस एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही हर दिन तेजी से बढ़ रहे हो, लेकिन हमारा रिकवरी रेट भी लगातार सुधर रहा है। मौजूदा समय में देश में कोरोना का रिकवरी रेट 48.88 % है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की तरफ से सैंपल टेस्टिंग की संख्या हर दिन बढ़ाई जा रही है। देश में निजी और सरकारी दोनों ही लैब कोरोना संक्रमण की जांच कर रहे हैं। ICMR के मुताबिक अभी तक देश में 50,61,332 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। 24 घंटे के भीतर कोरोना की जांच के लिए 1,45,216 सैंपल देशभर में टेस्ट किए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। राज्य में 45 हजार मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवें नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोविड-19 के मरीज हैं।

Read Also  केरल में उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त

देश में बीते चार दिनों में 10 हजार के करीब केस आए हैं। 9 जून को कोरोना के 9987 नए केस आए, जब​कि 266 मरीजों की मौत हुई। 8 जून को 24 घंटों में कोरोना के 9983 नए मामले सामने आए और 206 मरीजों ने जान गंवाई। 7 जून को कोरोना के 9971 नए मामले सामने आए, जब​कि 287 लोगों की जान गई। वहीं, 6 जून को 24 घंटे में 9304 केस मिले और 260 मरीजों ने दम तोड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *