Google Analytics Meta Pixel कोरोना को मारने महाअभियान शुरू: मोदी ने कहा-आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था - Ekhabri.com

कोरोना को मारने महाअभियान शुरू: मोदी ने कहा-आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था

नई दिल्ली। भारत में आज दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने जा रही है. अब से कुछ ही देर बाद पीएम मोदी कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ करने वाले हैं. इस टीकाकरण अभियान के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं. कुछ ही देर में देश में कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी. इस अभियान के साथ ही पीएम मोदी कोविन ऐप भी लॉन्च करेंगे.
एम्स डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया लेंगे वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए एम्स डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वे खुद कोरोना की वैक्सीन लेंगे।
-एम्स पहुंचे डॉ हर्षवर्धन, थोड़ी देर में टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन एम्स पहुंच गए हैं. थोड़ी ही देर में एम्स से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होगा. -पटना में स्वास्थ्यकर्मी राम बाबू को पहला टीका
बिहार में राम बाबू को पहला टीका लग रहा है, राम बाबू स्वास्थ्य विभाग के सफाईकर्मी हैं. उन्हें पटना के आईजीएमएस में टीका दिया जाएगा. राम बाबू ने कहा कि वे सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
-लखनऊ में हुकुम सिंह को लगेगा पहला टीका
लखनऊ में हुकुम सिंह नेगी को पहला वैक्सीन लगने जा रहा है. हुकुम सिंह ने कहा है कि वे काफी उत्साहित हैं और उन्हें वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं है. उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. हुकुम सिंह नेगी को केजीएमयू में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. आज लखनऊ में 1200 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
पटना के आईजीआईएमएस को बैलून और फूलों से सजाया गया
पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले फूल और बैलून से सजाया गया है।
मुंबई के कूपर अस्पताल में वैक्सीन आने पर बजी तालियां
मुंबई के कूपर अस्पताल में जब कोरोना वैक्सीन पहुंचा तो वहां मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
बैलून से सजाया गया बीएचयू अस्पताल
उत्तर प्रदेश के बीएचयू अस्पताल को टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले बैलून लगाकर सजाया गया है. एडिशनल सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने टीकाकरण शुरू होने को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है. भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग स्लॉट में टीकाकरण किया जाएगा.
कश्मीर में आज 4000 हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका
कश्मीर में कोरोना टीकाकरण के लिए 40 सेंटर बनाए गए हैं. शनिवार को अलग अलग केंद्रों पर कुल 4000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. जबकि पहले चरण में घाटी के कुल 6000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है.
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंची कोविशिल्ड वैक्सीन
पुणे जिला अस्पताल में उत्सव जैसा माहौल है. दिवाली, दशहरा की तरह टीकाकरण अभियान से पहले रंगोली बनाई जा रही है. वैक्सीन देने की तैयारियां पूरी हो गई हैं. अस्पतालों में टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है. कोविशिल्ड की वैक्सीन दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल पहुंची है, जिसके बाद  स्वास्थ्य कर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
-हैदराबाद में फूल और बैलून से सजाए गए अस्पताल
हैदराबाद के नामपल्ली में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर इलाके के अस्पतालों को फूल और बैलून से सजाया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर होड़ मचाने की जरूरत नहीं है, सभी लोगों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर वैक्सीन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय वैक्सीन सुरक्षित और बेहद प्रभावी है. वहीं खुद को टीका लगवाने को लेकर कहा कि जब उनका नंबर आएगा तभी वो टीका लगवाएंगे।
–महाराष्ट्र में छह स्थानों पर दी जाएगी कोवैक्सीन
राज्य को कोविशील्ड वैक्सीन की 9.63 लाख खुराक और कोवैक्सीन की 20,000 खुराकें मिली हैं जो सभी जिलों में वितरित की गई हैं. आज राज्य में 285 केंद्र में से छह स्थानों पर कोवैक्सीन दी जाएगी. इसमें 4 मेडिकल कॉलेज (मुंबई, औरंगाबाद, सोलापुर और नागपुर) और 2 जिला अस्पताल (पुणे और अमरावती) शामिल हैं. आज से प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
महाराष्ट्र में 28,500 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
देश में आज से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो रही है. केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 285 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. आज राज्य के 28,500 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना महामारी से सुरक्षा मिलेगी. प्रत्येक केंद्र पर 100 टीका लगाने की योजना है. जिन लोगों को टीका लगाया जाएगा, उन्हें टीकाकरण का संदेश भेजा जा चुका है. एसएमएस के जरिये इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को  जानकारी दी गई है कि कितने बजे, किस केंद्र पर, किस कंपनी का टीका दिया जाएगा.
-देश के पहले जनप्रतिनिधि डॉ. महेश शर्मा लगवाएंगे टीका
देश भर में टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के साथ ही आज गौतम बुद्ध नगर के सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा पहले ऐसे जनप्रतिनिधि होंगे जो इस अभियान के तहत कोविड का टीका लगवाएंगे. हालांकि डॉ शर्मा एक डॉक्टर यानी कोरोना वॉरियर के तौर पर टीका लगवाएंगे. क्योंकि पहले चरण में सिर्फ अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को ही टीका लगाया जा रहा है. शनिवार सुबह साढ़े दस बजे नोएडा के कैलाश अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सारे स्टाफ और अन्य लोग उपस्थित होंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा. पीएम का संबोधन सुनने के बाद 11 बजे डॉ शर्मा सबसे पहले टीका लगवाएंगे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...