Google Analytics Meta Pixel चोरहा नाला में बार-बार फूट रही नहर, सिंचाई विभाग की लापरवाही आई सामने - Ekhabri.com

चोरहा नाला में बार-बार फूट रही नहर, सिंचाई विभाग की लापरवाही आई सामने

गुरुर । गुरूर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है। मामला चोरहा नाला का है। जो लगातार आए दिन बाढ़ से फूट रहा है। जिसकी सही तरीके से मरम्मत हो पा रही है ना अफसरों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीण किसानों में जमकर आक्रोश पनप रहा है। बार-बार नहर फूटने से किसानों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा है। तो वही खेतों की ओर आवागमन भी बाधित होता है। संबंधित अधिकारी इस दौरान झांकने को भी नहीं आते हैं। इसकी वजह से बिना तकनीशियन के यहां मरम्मत होती है पर वह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाती है। और यही वजह है कि बार-बार बरसात के मौसम में यह नाला फूटकर बह जाता है। इसकी प्रमुख वजह क्षमता से ज्यादा पानी छोडऩा भी बताया जाता है। नहर में 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे यह नाला फूट गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह चोरहा नाला की नहर लगभग 1974-75 में बनाया गया था जो अब काफी कमजोर हो चुका है। यहां नई नहर लाइनिंग बनाने की जरूरत है। लेकिन सिंचाई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। नहर फूटने से अभय राम साहू का खेत पूरी तरह पट गया है। जिनसे उनका फसल नुकसान हो गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं टूटी हुई नहर को विभाग के चतुर्थ श्रेणी के मजदूरों के भरोसे मरम्मत चल रही है। मजदूर अपनी जानकारी तक जितना जानते हैं उस हिसाब से मरम्मत कर पाते हैं लेकिन अधिकारी यहां झांकने को नहीं आते हैं। बार-बार नहर फूटने से किसान परेशान है तो वहीं विभाग के स्वयं कर्मचारी मजदूर भी हलाकान हो गए हैं।

Read Also  ओज़ोन दिवस समारोह: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अदाणी फाउंडेशन का जबरदस्त प्रयास

कहां पर है यह चोरहा नाला

गुरुर इरिगेशन विभाग से 31 किलोमीटर दूरी पर बाए साइड चोरहा नाला है जहां पर आए दिन बार-बार यह नहर फूट जाती है सही निरीक्षण ना होने और बरसात के मौसम में जरूरत से ज्यादा पानी छोडऩे से बार-बार ये दिक्कत होती है। नहर भी काफी पुरानी व जर्जर हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...