Google Analytics Meta Pixel कैंसर के मरीज सर्दियों में इन चीजों का करें खाने में शामिल, बढ़ेगी इम्युनिटी - Ekhabri.com

कैंसर के मरीज सर्दियों में इन चीजों का करें खाने में शामिल, बढ़ेगी इम्युनिटी

 

कैंसर के मरीजों को सर्द‍ियों में अपना खास ख्‍याल रखना चाह‍िए। इस मौसम में कैंसर (Cancer) के मरीज जल्‍दी बीमार‍ियों की चपेट में आ सकते हैं क्‍योंक‍ि उनकी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बाक‍ियों के मुकाबले ज्‍यादा कमजोर होती है। इसके साथ ही कीमोथेरेपी और दवाओं के कारण व्‍यक्‍त‍ि शारीर‍िक और मानस‍िक रूप से हताश हो जाता है। सही डाइट की मदद से कैंसर के मरीज एक स्‍वस्‍थ्य जीवनशैली जी सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे ऐसी 7 ट‍िप्‍स ज‍िनकी मदद से कैंसर के मरीज अपनी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।

1. हल्‍दी वाला दूध प‍िएं
हल्‍दी में पोटैश‍ियम, आयरन, व‍िटाम‍िन बी6, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड मौजूद होता है। शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए हल्‍दी के दूध का सेवन कर सकते हैं। हालांक‍ि हल्‍दी वाला दूध दवा लेने के तुरंत बाद या पहले नहीं करना चाह‍िए। कुछ भी खाने के कम से कम 1 घंटे बाद हीदूध का सेवन करें।

2. भरपूर नींद लें
तनाव कम करने के ल‍िए और स्‍वस्‍थ्‍य जीवनशैली ब‍िताने के ल‍िए अच्‍छी नींद लेना जरूरी है। अगर कैंसर के मरीज रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेंगे, तो कैंसर का श‍िकार हो जाएंगे। नींद पूरी न करने से इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है। इम्‍यून‍िटी कमजोर होने से सर्दि‍यों में कोल्‍ड, खांसी, फ्लू और अन्‍य संक्रमण का श‍िकार हो सकते हैं। अच्‍छी नींद सोने के ल‍िए सबसे पहले सोने का समय फ‍िक्‍स करें। खाने के 4 से 5 घंटे बाद ही सोएं।

3. इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए खाएं अखरोट
सर्द‍ियों के द‍िनों में कैंसर के मरीज अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट में व‍िटाम‍िन बी, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन आद‍ि गुण मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स, कैंसर के सेल्‍स को इकट्ठा होने से रोकते हैं। इसके अलावा सोया का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें फाइटोन्‍यूट्र‍िएंट्स मौजूद होते हैं। सोया दूध या टोफू का सेवन कर सकते हैं।

4. बीन्‍स का सेवन करें
कैंसर के मरीजों को रोगे प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए डॉक्‍टर पोषक तत्‍व और फाइबर र‍िच डाइट लेने की सलाह देते हैं। स्‍वस्‍थ्‍य रहने के ल‍िए दाल और बीन्‍स का सेवन करें। इनमें कैंसर कोश‍िकाओं को नष्‍ट करने के गुण होते हैं। साथ ही आपको मौसमी बीमार‍ियों से बचाने के ल‍िए बीन्‍स का सेवन जरूरी करना चाह‍िए।

5. सर्द‍ियों में खाएं गाजर
कैंसर के मरीज सर्दियों में इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए गाजर का सेवन करें। गाजर में एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से वजन भी कंट्रोल होता है और पेट भी भरता है। ट्यूमर कोश‍िकाओं को खत्‍म करने के ल‍िए गाजर एक हेल्‍दी सब्‍जी में ग‍िना जाता है।

6. तनाव कम करें
कैंसर के मरीजों को शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ानी है, तो तनाव कम करना होगा। तनाव लेने से बॉडी के केम‍िकल्‍स पर बुरा असर पड़ता है ज‍िससे पाचन तंत्र और इम्‍यून‍िटी आद‍ि ब‍िगड़ जाती है। कैंसर के मरीजों को तनाव कम करने के ल‍िए डॉक्‍टर योगा, मेडि‍टेशन, डीप ब्रीद‍िंग, म्‍यूज‍िक सुनना आद‍ि करने की सलाह देते हैं। जरूरत पड़ने पर इन मरीजों की काउंंसल‍िंग करवाएं। ध्‍यान रखें क‍ि उनके आसपास तनाव का माहौल कम हो।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...