0 प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम की ईमानदार कोशिश करती तो हालात आज इतने बदतर नहीं होते : साय
0 कोरोना को रोकने के बजाय जनस्वास्थ्य के साथ क्रूर खिलवाड़ कर रही है प्रदेश सरकार
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कोरोना संक्रमण के छत्तीसगढ़ में भयावह होते दौर में प्रदेश सरकार की उदासीनता पर जमकर निशाना साधा है। साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण अब प्रदेश के घर-घर तक पहुँच रहा है और प्रदेश सरकार सो रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना आज राज्य में विस्फोटक स्तर पर पहुँच चुका है। ताज़ा आँकड़े बता रहे हैं कि अब तो प्रति 100 टेस्ट में कोरोना के 10 मरीज़ मिल रहे हैं जबकि पहले यह आँकड़ा प्रति 100 पर 04 मरीज़ था। प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर शुरू से ही लापरवाह रही है और आज भी उसकी कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। साय में कहा कि केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रलाप करने और सियासी नौटंकियों में वक़्त जाया करने के बजाय अगर प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम की ईमानदार कोशिश करती तो हालात आज इतने बदतर नहीं होते। आज भी प्रदेश के न केवल क्वारेंटाइन सेंटर बदइंतज़ामी और बदहाली के प्रतीक बने हुए हैं, अपितु कंटेनमेंट ज़ोन तक की पुख़्ता व्यवस्था प्रदेश सरकार नहीं कर पा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि अकेले जून माह में ही कोरोना मरीज़ों की संख्या में पाँच गुना बढ़ोतरी बताती है कि यह प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सिर्फ़ ड्रामेबाज़ी कर रही है जिसका नतीजा यह है कि अब प्रदेश का हर कोना, हर गली-मोहल्ला इस महामारी की ज़द में आ चुका है; लेकिन प्रदेश सरकार के पास अब भी इस बीमारी की सटीक रोकथाम का कोई रोडमैप नहीं है। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने के बजाय जनस्वास्थ्य के साथ क्रूर खिलवाड़ कर रही है और उसने राजनीतिक जोड़तोड़ में लगकर प्रदेश के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...