Google Analytics Meta Pixel महुआ के खिलाफ मप्र में केस, बंगाल में पांच जगह शिकायतें - Ekhabri.com

महुआ के खिलाफ मप्र में केस, बंगाल में पांच जगह शिकायतें

मां काली पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों सदस्यों ने कोलकाता में सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कोलकाता समेत बंगाल में अलग-अलग जगहों पर कुल पांच थानों में शिकायतें दर्ज कराई हैं। लीना के खिलाफ उप्र के लखीमपुर खीरी में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी मामले में अलीगढ़ के छह थानों में अलग-अलग तहरीर दी गई है। मध्य प्रदेश में भोपाल निवासी रामचंद्र की शिकायत पर महुआ पर केस दर्ज किया गया है। भोपाल पुलिस ने जांच तेज करने का दावा किया है, लेकिन टीएमसी सांसद की गिरफ्तारी के लिए प्रयास संबंधी प्रश्नों को टाल दिया। एक टीवी एंकर के खिलाफ जब छत्तीसगढ़ में केस दर्ज किया गया तो वहां की पुलिस ने तत्परता दिखते हुए, उसकी गिरफ्तारी के लिए वह गाजियाबाद पहुंच गई थी, अब देखना दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश पुलिस महुआ की गिरफ्तारी के लिए कितनी सक्रियता दिखाती है।
तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी और वर्तमान में कनाडा के टोरंटो में रह रहीं लीना मणिमेकलाई ने अपनी फिल्म काली का पोस्टर टि्वटर के जरिये साझा किया था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप लगाया गया कि फिल्म में देवी का अपमानजनक तरीके से चित्रण किया गया है। पोस्टर में देवी को धूमपान करते हुए दिखाया गया है। इसको लेकर कई राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। इसी पोस्टर को लेकर महुआ ने टिप्पणी की थी। महुआ ने कहा था कि मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में हैं। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। बंगला महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना दिया। इसके बाद तनुजा ने कोलकाता में महुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने कहा-टीएमसी करे कार्रवाई
महुआ के बयान से टीएमसी ने खुद को अलग कर लिया है और इसे उनका निजी विचार बताया है। इसपर बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि महुआ की टिप्पणियों से टीएमसी खुद को अलग नहीं कर सकती है। अगर वह वास्तव में महुआ के बयान का समर्थन नहीं करती है, तो उसे उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
सुवेंदु ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस को 10 दिन के भीतर महुआ को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है, वरना 11वें दिन कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई में बंगाल पुलिस ने तेजी दिखाई है, उसी तरह महुआ के खिलाफ भी कार्रवाई करे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी अपनी पार्टी की सांसद पर कार्रवाई की मांग की।
महुआ ने टीएमसी को किया अनफालो
टीएमसी ने भी टि्वटर के जरिये अपने सांसद महुआ के बयान की निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। टीएमसी इसका किसी भी रूप में समर्थन नहीं करती। इसके बाद महुआ ने टि्वटर पर टीएमसी को अनफालो कर दिया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *