वित्तीय अपराध करने वाले साइबर ठगों के खिलाफ सीबीआई ने “आपरेशन चक्र” की शुरुआत करते हुए देशभर में छापेमारी की। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 115 स्थानों पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल, एफबीआई, रायल कनाडियन माउंटेन पुलिस और आस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस से मिली जानकारी के बाद देशभर में एक साथ कार्रवाई की गई।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए हैं। एजेंसी ने 87 स्थानों पर खुद तलाशी ली जबकि सहयोग करते हुए राज्य पुलिस बलों ने 28 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि आपरेशन का उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना है।
दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, असम, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों ने इस आपरेशन में भाग लिया। महाराष्ट्र के पुणे और गुजरात के अहमदाबाद में दो काल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों को ठगी का निशाना बनाया जा रहा था। सीबीआइ ने इन सेंटरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अमेरिका के फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) को कार्रवाई की सूचना दे दी है। राजस्थान में एक स्थान पर ली गई तलाशी में सीबीआई ने डेढ़ करोड़ नकद और डेढ़ किलोग्राम सोना जब्त किया। इसके अलावा कर्नाटक में एक खाते में 1.89 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...