Google Analytics Meta Pixel टीएमसी नेता विनय मिश्रा के घर सीबीआई का छापा- मवेशी तस्करी घोटाले से जुड़ा मामला - Ekhabri.com

टीएमसी नेता विनय मिश्रा के घर सीबीआई का छापा- मवेशी तस्करी घोटाले से जुड़ा मामला

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हलचल बढऩे लगी है. गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे. ये छापेमारी मवेशी तस्करी घोटाले को लेकर की गई है. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की ओर से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन उसने इन्हें नजऱअंदाज किया. विनय मिश्रा को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है. अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
गुरुवार को सीबीआई की टीम कोलकाता में विनय मिश्रा के ठिकानों पर पहुंची, दो ठिकानों पर मवेशी घोटाले और एक जगह पर कोयला चोरी मामले में रेड मारी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में विनय मिश्रा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है। इसके अलावा आसनसोल के विख्यात कोयला तस्करी कांड में हुगली जिले का भी नाम जुड़ गया है. सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जिले के कोननगर में अमित सिंह और नीरज सिंह दोनों भाइयों के घरों में छापा मारा. हालांकि, सीबीआई की टीम की छापेमारी के दौरान सिंह बंधु अपने घर से नदारद थे । सीबीआई ने यहां परिवार के सदस्यों से सवाल किए और उनके घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच पड़ताल की. सीबीआई टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी थे.
विजयवर्गीय का ट्वीट- ममता सरकार में मची हलचल
सीबीआई के इस एक्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का रिएक्शन आया है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइयों के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है।गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे वक्त से मवेशियों की तस्करी की बात सामने आई थी, जिसमें स्थानीय अफसरों, नेताओं के शामिल होने की बात थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, कुछ वक्त पहले ही इसी केस में सीबीआई ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन किया था और पूछताछ की थी.

Read Also  बचपन का प्यार फेम सहदेव इंडियन आइडल में आएंगे नजर

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...