सीडीएस बिपिन रावत ने भरी राफेल में उड़ान

भारत और फ्रांस की वायुसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट-21 के दौरान सबसे पहले दोनों देशों के राफेल जेट ने उड़ान भरी। इसके बाद सुखोई और मिराज भी आसमान में अठखेलियां करते नजर आए। इस दौरान सीडीएस (चीफ आफ डिफेंस स्टाप) बिपिन रावत यहां पहुंचे और उन्होंने राफेल में उड़ान भी भरी। रावत को संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में बताया गया।

भारत और फ्रांस की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास एक सप्ताह तक चलेगा । दोनों देशों के राफेल फाइटर्स सहित अन्य विमान बुधवार को ही पहुंच गए थे । युद्धाभ्यास में शामिल दोनों देशों के सैनिकों का पहले दिन एक-दूसरे से परिचय हुआ था। इसके बाद देर रात तक वॉर रूम में युद्धाभ्यास की रणनीति तैयार की गई । गुरुवार सुबह जल्द दोनों देशों की टीमें तैयारी के साथ एयरबेस पर पहुंचीं। पहले फ्रांस के राफेल ने उड़ान भरी, इसके बाद भारत के। इसके बाद एक-दूसरे को पीछे छोड़ते हुए एक-दूसरे के एयरस्पेस में घुसने का दौर शुरू हुआ। इस दौरान एक टीम हमलावर तो दूसरी रक्षात्मक रही। हमलावर टीम को दूसरी टीम के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए अंदर प्रवेश कर के अटैच अभ्यास करना था, जो उन्होंने किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर डमी मिसाइलें दागीं। एयरबेस पर ही वॉर रूम बनाया गया है। इसमें दोनों देशों के विशेषज्ञ युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे विमानों और पायलटों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इनके निर्देश पर ही दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच युद्धाभ्यास चलता है। युद्धाभ्यास में भरतीय वायुसेना के विमानों में मिराज-2000, एसयू-30, एमकेआइ, आइएल-78, फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, एयरबोर्न अर्ली वार्निग एंड सिस्टम शामिल हैं। वहीं, फ्रांस के विमानों में फ्रांसीसी राफेल, एयरबस ए-330,मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट,ए-400 एम टैक्निकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं । फ्रांस के 175 वायुसैनिक इस युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हैं ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...