उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सर्राफ और कर्मचारी से 30 लाख रुपये का सोना और नकदी लूटने वाले वर्दीधारी कोई और नहीं, बल्कि पुलिस वाले ही थे। जिले के बस्ती के पुरानी बस्ती थाने में तैनात दारोगा और तीन सिपाहियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने 36 घंटे में मामले से पर्दा उठा दिया और इस वारदात में शामिल दारोगा और तीन सिपाहियों समेत सात को गिरफ्तार कर लिया।
आइजी बस्ती के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुरानी बस्ती थाने के थानेदार और दीवान समेत 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के इसी गिरोह ने कस्टम अधिकारी बनकर शाहपुर इलाके में 29 दिसंबर 2020 को एक सर्राफ के कर्मचारी से नौ किलोग्राम चांदी और 10 ग्राम सोना लूटा था। लुटेरों ने यह चांदी महराजगंज के सर्राफ को बेची थी, जहां से चार किलोग्राम चांदी और रकम बरामद कर ली गई है। हालांकि आरोपी सर्राफ फरार है। उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। दोनों मामलों में कुल 19 लाख नकद और 16 लाख का सोना-चांदी बरामद कर लिया गया है।
लूट के आरोपी दारोगा धर्मेंद्र यादव, सिपाही महेंद्र यादव, संतोष यादव व आलोक उर्फ भार्गव और इस वारदात में शामिल कथित पत्रकार शैलेश यादव, प्रापर्टी डीलर दुर्गेश अग्रहरी और घटना में प्रयुक्त बोलेरो के मालिक तथा चालक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल महराजगंज के निचलौल निवासी सर्राफ दीपक वर्मा, दूसरे कारोबारी गौतम वर्मा के कर्मचारी रामू वर्मा के साथ गहने खरीदने लखनऊ जा रहे थे। दीपक के पास 16 लाख का सोना व नकदी और रामू के पास 14 लाख का सोना व नकदी थी। गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन पर पहुंचे तो वर्दीधारी दारोगा और सिपाही चेकिंग के नाम पर दोनों को बस से उतारकर नौसढ़ ले गए और लूट लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...