Google Analytics Meta Pixel रायपुर में लाइट रेल चलाने पर केंद्र सरकार सहमत - Ekhabri.com

रायपुर में लाइट रेल चलाने पर केंद्र सरकार सहमत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नये ट्रांसपोर्ट सिस्टम की चर्चा एक बार फिर शुरू हो रही है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया आज लाइट रेल परियोजना का शुरूआती खाका लेकर आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलने पहुंचे थे। पुरी ने इस परियोजना पर सहमति जता दी है।अधिकारियों ने बताया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते खतरे और यातायात के दबाव को कम करने के लिए लाइट रेल परियोजना के संबंध में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने लाइट रेल परियोजना को सहमति देते हुए इसकी परियोजना रिपोर्ट बनाने के लिए अपनी हरी झंडी दी है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही इस परियोजना की चर्चा शुरू हुई है। जुलाई 2019 में मुंबई की कंपनी नुआम टेक्नोप्रेन्योर रायपुर से दुर्ग के बीच लाइट रेल के परिचालन का प्रस्ताव भी रखा था। उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने कंपनी का प्रजेंटेशन देखा था। मुख्यमंत्री ने रायपुर के शास्त्री चौक से टाटीबंध तक यह रेल चलाने के लिए सर्वे रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कह दिया था। बाद में यह परियोजना आगे बढ़ती नहीं दिखी। बताया जा रहा है कि उस समय केंद्र सरकार ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली थी। अब अगर यह परियोजना परवान चढ़ती है तो रायपुर के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह परियोजना कब तक परवान चढ़ती है यह अब देखने वाली बात होगी।
ऐसी होनी है लाइट रेल
नुआम टेक्नोप्रन्योर के अधिकारियों ने बताया था, उनका लाइट रेल सिस्टम रूस की तकनीक पर आधारित है। इसमें आठ बोगी होगी जो एलिवेटेड रूट पर चलेगी। इसमें एक साथ 1068 लोग यात्रा कर सकते हैं। यह पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें वाईफाई सहित सभी आधुनिक सुविधाएं रहती हैं। रेल लाइन के किनारे सोलर पैनल लगेंगे जिसमें स्ट्रीट लाईट भी लगाया जा सकता है। एलीवेटेड रेल लाइन बनाने के लिए तीन गुणे तीन फीट चौड़ी जमीन की पट्टी चाहिये होगी।
भाजपा कर चुकी है मेट्रो का वादा
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी नवा रायपुर से राजनांदगांव तक मेट्रो रेल चलाने का चुनावी वादा किया था। उस समय केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकैया नायडू ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उनका कहना था, मेट्रो रेल के प्रति वर्ग किलोमीटर पर 400 करोड़ रुपए का खर्च आता है। छत्तीसगढ़ जैसे कम बसाहट वाले क्षेत्रों के लिये इसका खर्च जुटाना काफी मुश्किल होगा। बाद में मोनो रेल की बात आई। अंत में भाजपा सरकार भी लाइट रेल को ही इसका विकल्प बताने लगी। इसके लिए यूरोपीय देशों में संचालित लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम के कई मॉडल भी देखे गये थे। कुछ कंपनियों ने दिलचस्पी भी दिखाई लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई।
2021 तक चलनी थी मेट्रो रेल
पहला चरण – रायपुर के तेलीबांधा से पुलगांव (दुर्ग) तक 45 किमी में 18 स्टेशन होने थे। अनुमानित लागत थी 6 हजार करोड़ रुपए।
दूसरा चरण -दुर्ग के पुलगांव से राजनांदगांव तक 45 किमी में 15 स्टेशन बनने थे। इसकी अनुमानित लागत थी 8 हजार करोड़ रुपए।
तीसरा चरण-रायपुर के तेलीबांधा से नवा रायपुर के आखिरी छोर तक करीब 40 किमी में। इस चरण का विस्तृत सर्वे नहीं हो पाया था। यह परियोजना 2021 तक पूरी होनी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...