अकलतरा के कालेज में पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय युवती पांच माह से गर्भवती थी। ऐसे में युवती की प्रेमी उनका गर्भपात कराने ग्राम ससहा में झोलाछाप डाॅक्टर के पास पहुंची थी। जहां गर्भपात के दौरान अचानक लड़की की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।काॅलेज छात्रा की मौत का ये पूरा मामला जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती अकलतरा के कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। लड़की का कालेज में पढ़ने वाले दिलीप कश्यप के साथ अफेयर था। दोनों के बीच अवैध संबंध होने के कारण छात्रा प्रेग्नेंट हो गयी थी। उसने जब अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी, तब उसने घरवालों से इस बात को छिपाते हुए अबॉर्शन कराने के लिए की सलाह दे दी। युवती भी लोक लाज के डर से अबॉर्शन के लिए तैयार हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को उसके प्रेमी दिलीप कश्यप ने 6 अप्रैल को अकलतरा बुलाया था। उसने बताया कि उसके चचेरे भाई और भाभी का पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा में क्लीनिक है।
जहां उसने अबाॅर्शन की बात कर ली है। युवती उसकी बातों में आकर ग्राम ससहा चली गई, जहां उसे अबॉर्शन के लिए दवाईयों का सेवन कराया गया। दवाई खाते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी घबरा गए। युवती के बाॅयफ्रेंड ने तत्काल लड़की की बिगड़ती हालत को देख सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद युवती के परिजन अस्पताल पहंचे। उन्होने बताया कि उनकी बेटी एग्जाम देने की बात कहकर कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जब वो घर नहीं पहुंची, तब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल भी किया।
इस पर उसने गाड़ी पंचर होने की बात कही। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची, तब परिजन उसके मोबाइल पर लगातार कॉल करते रहे। जब उसकी हालत गंभीर हुई, तब उन्हें इसकी जानकारी मिली। काॅलेज छात्रा की मौत के मामले में सिम्स पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अबॉर्शन के दौरान युवती की मौत होने के बाद मर्ग कायम किया गया है। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर के गर्भपात कराने और गलत इलाज से मौत होने की जानकारी दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...