Google Analytics Meta Pixel CG News : रायपुर में 19 सितंबर को निकाली जाएगी गणेश विसर्जन झांकी, 10 हजार से अधिक प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, देंखे रूट मैप - Ekhabri.com

CG News : रायपुर में 19 सितंबर को निकाली जाएगी गणेश विसर्जन झांकी, 10 हजार से अधिक प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, देंखे रूट मैप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकलेगी जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं झांकी के लिए ट्रैफिक रूट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि, 19 सितंबर की शाम झांकियां शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होंगी।जानकारी के अनुसार ,नवीन मार्केट, गुरुनानक चौक, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक से होते हुए झांकियां मालवीय रोड पहुंचेंगी। मालवीय रोड से चिकनी मंदिर, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सद्दाणी चौक, सत्तीबाजार, कंकाली तालाब होते हुए झांकी पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक पहुंचेंगी। लाखेनगर चौक से सुंदरनगर, रायपुर चौकी होते हुए झांकियां महादेव घाट स्थित खरून नदी के पास बने कुंड तक पहुंचेंगी, जहां झांकियों का विसर्जन किया जाएगा।

वहीं बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही कुंड के पास आरती के लिए भी व्यवस्था की गई है, जहां अंतिम आरती के बाद बप्पा को विदाई दी जाएगी।

 

वापसी का रास्ता

बता दें कि, महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव, भाटागांव चौक, रिंग रोड नंबर 1 होते हुए होगा। वहीं 19 एवं 20 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहन वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट, अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जाएगा। जिन्हें अमलेश्वर से रायपुर की ओर जाना होगा वे अमलेश्वर, कुम्हारी, टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा, भाठागांव, भाठागांव चौक होकर जा सकते हैं।

 

भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

झांकी के दौरान मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। झांकी के दिन भारी वाहन और मालवाहन गाड़ियों के लिए टाटीबध चौक, भनपुरी तिराहा, रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका चौक, संतोषी नगर चौक, महासमुंद बेरियर, विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा, कांशीराम नगर चौक, भाठागांव चौक, रिंग रोड नंबर-1 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग, रिंग रोड नंबर-2 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे।

 

झांकी के दौरान डायवर्ट रूट

जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आना होगा, वे रिंग रोड़ 3 से होकर आएंगे। वहीं भिलाई की ओर से आने वाले सभी छोटे वाहन आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे। जिन वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है, वे रिंग रोड 1 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं। धमतरी की ओर से आने वाले छोटे वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर रोड जा सकेंगे।

 

वहीं रात 8 बजे से शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात 10 बजे से सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

पार्किंग व्यवस्था

सिविल लाईन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले मल्टीलेबल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग, सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर की ओर से आने वाले आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में पार्किंग कर सकेंगे।

 

इसके आलावा टिकरापारा की ओर आने वाले वाहनों के लिए बुढेश्वर चौक के पास गांधी मैदान एवं आउटडोर स्टेडियम मैदान श्याम टॉकीज के बाजू में अपने वाहन पार्किंग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन, फाफाडीह चौक, देवेंद्र नगर की ओर से आने वाले एमजी रोड की गली नंबर 1, 2, 3, 4 एवं सिन्धी बाजार के पास अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। पण्डरी, राजातालाब, मोवा की ओर से आने वाले मल्टी लेबल पार्किग कलेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकते हैं।

 

क्रेन से होगा बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन

रायपुर नगर निगम की ओर से विसर्जन कुंड में बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। बता दें कि, कुंड के चारों ओर 7 बड़े क्रेन लगाए गए हैं। विसर्जन को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, फर्स्ट एड मेडिकल टीम, नगर निगम सहित गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ कार्यायल के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *