Google Analytics Meta Pixel पहले जाम खुलवाया, फिर बरसाई लाठियां:लोगों को दौड़ाकर पीटा, - Ekhabri.com

पहले जाम खुलवाया, फिर बरसाई लाठियां:लोगों को दौड़ाकर पीटा,

 रायपुर-दुर्ग हाईवे पर कर रहे थे प्रदर्शन; मिक्सर वाहन से छात्रा की हुई थी मौत
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे के बाद देर रात भी जमकर हंगामा हुआ। 9वीं क्लास की छात्रा की मौत के बाद कुम्हारी क्षेत्र में दुर्ग-रायपुर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पहले तो लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर जाम खुलवाया गया। जब लोग घर लौट गए तो फोर्स उरला गांव पहुंच गई। वहां घर के बाहर जो मिला उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस ने पूर्व सैनिक से लेकर पार्षद तक को नहीं छोड़ा। दरअसल, जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लाई ओवर बना रही कंपनी की कंक्रीट मिक्सर मशीन ने छात्रा खुशी साहू (15) को कुचल दिया था। खुशी घर से अपने स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। लोग 40 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माने।करीब 9 घंटे तक हाईवे जाम रहा। इसके बाद रात करीब 8.30 बजे पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की वीडियो ग्राफी कराने का आदेश दिया और सभी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण डर गए और धीरे-धीरे कर वहां से जाने लगे। इसके बाद जाम खुल गया। ग्रामीण भी गांव लौट गए। आरोप है कि इसके बाद अफसर गांव में फोर्स लेकर पहुंच गए। इस दौरान जो भी घर से बाहर मिला, उसे दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से लाठियों से पीटा गया।

Read Also  बी.टेक कृषि व फूड टेक्नोलॉजी प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त

गालियां दीं, लाठियां मारी, पार्षद बेहोश हुए

उरला गांव निवासी पूर्व सैनिक रोमनाथ वर्मा का कहना है कि वह खाना खाकर रात में अपने घर के पास खड़े थे। अचानक 300 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे। कुछ पुलिस वाले उनके पास आए और उन्हें लाठी से मारना शुरू कर दिया। रोमनाथ ने अपना परिचय भी दिया, इसके बाद भी पुलिस वालों ने गाली-गलौज करते हुए उसे 30-40 लाठियां मारी। इससे उन्हें चोट आई है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिक संगठन से इस लड़ाई में साथ देने की मांग की है। पुलिस ने यहां के पार्षद ईश्वर साहू को इतना मारा कि वो बेहोश हो गए। वहीं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष गिरवर साहू को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...