Google Analytics Meta Pixel CG PSC: "नई सरकार युवा साथियों के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध", सीजी पीएससी 2023 के मॉडल आंसर में गलती मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान - Ekhabri.com

CG PSC: “नई सरकार युवा साथियों के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध”, सीजी पीएससी 2023 के मॉडल आंसर में गलती मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रारंभिक सेवा परीक्षा-2023 के संबंध में जारी किए गए मॉडल उत्तरों के संबंध में सोशल मीडिया एवं मेल आदि के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में मिली आपत्ति पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि, “यह भाजपा की सरकार है, सीजीपीएससी में भ्रष्टाचार नहीं पारदर्शिता के लिए कार्य करने वाली सरकार है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की नई सरकार युवा साथियों के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2024 को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के मॉडल उत्तर के परिप्रेक्ष्य में युवा साथियों की कुछ आपत्तियों पर भी हमारी सरकार पूर्ण संवेदनशीलता से विचार कर रही है।”

वही दूसरी तरफ आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए विषय-विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराने की बात कही है। साथ ही प्रतिवेदन के आधार पर ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2024 02 20 at 12.53.16 PM

बता दें कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। परीक्षा के संबंध में 16 फरवरी 2024 को मॉडल उत्तर जारी किए गए। मॉडल उत्तरों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न सोशल मीडिया, मेल के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति की जा रही है। अभ्यर्थियों से 27 फरवरी तक प्रश्न एवं उत्तरों के संबंध में ऑनलाईन आपत्ति आंमत्रित है। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग ने कहा है कि 27 फरवरी तक मॉडल उत्तरों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं प्रश्न-उत्तरों का परीक्षण विषय-विशेषज्ञों से कराया जाएगा और उनसे प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर परिणाम जारी किए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *