Google Analytics Meta Pixel CG : कांग्रेस की हार पर मंथन शुरू, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब कर रही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा - Ekhabri.com

CG : कांग्रेस की हार पर मंथन शुरू, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब कर रही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा

चुनावी परिणाम के बाद अब कांग्रेस में हार पर मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हार की समीक्षा कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली इसी सिलसिले में छग के दौरे पर हैं। यहां वे लोकसभावार सीधे पार्टी नेताओं, प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से चर्चा कर हार का कारण तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में आज फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली अपनी टीम के साथ बिलासपुर पहुंचे। जहां संभाग के पांच लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर और रायगढ़ के चुनावी परिणाम की समीक्षा की गई।

  दरअसल, कांग्रेस में हार की समीक्षा जारी है। पहले रायपुर, महासमुंद और अब बिलासपुर संभाग के 5 लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर और रायगढ़ के चुनावी परिणाम की समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष वीरप्पा मोइली अपनी टीम के साथ लोकसभावार प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मेयर सहित अन्य पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी नेता और पदाधिकारी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।

 

बताया जा रहा है, इस दौरान अधिकांश लोग सत्ता संगठन में तालमेल की कमी, कार्यकर्ताओं में नाराजगी, सीनियर्स लीडर में समन्वय की कमी, संगठनात्मक उदासीनता जैसे विषयों को हार का प्रमुख कारण बता रहे हैं। हालांकि, लोकसभावार अलग-अलग समीकरण के आधार पर भी हार के खूब कारण गिनाए जा रहे हैं। जिसमें बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा, स्थानीय नेताओं की उपेक्षा और सरकार रहते शहरी क्षेत्रों की उपेक्षा व शहर बेस्ड प्लानिंग की कमी जैसे मुद्दों को हार का कारण बताया जा रहा है।

Read Also  देशभर में दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव

 

हालंकि, कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की ये बैठक बंद कमरे में हो रही है। लिहाजा फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हो या नेता हार के कारणों पर कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष इतना जरूर बता रहे हैं कि, पहले लोकसभा स्तर के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से बात की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं से बात किया जाएगा और एक कंपाइल फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट AICC को सौंपा जाएगा।

 

इसके साथ ही मोइली ने कहा कि, कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। बीजेपी की तरह यहां तानाशाही नहीं है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी यहां महत्व दिया जायेगा। पार्टी और संगठन के बीच सामंजस्य बनाया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना टूट चुका है। इंडी एलायंस के प्रदर्शन से सरकार हिल चुकी है। अगले कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार आएगी। इधर कांग्रेस के फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के बैठक पर बीजेपी के तंज कसने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पलटवार किया। बैज ने कहा कि, बीजेपी को दूसरे का घर झांकने के बजाय खुद घर को सम्हालना चाहिए। 6 माह के सरकार में बीजेपी पूरी तरह फेल साबित हुई है। प्रदेश में हुई कई बड़ी घटनाएं सरकार के फेलियर का बड़ा उदाहरण हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *