लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है।भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है।
विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।हालांकि, इस सीट से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है, वहीं पैनल में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही
कांग्रेस आज से छत्तीसगढ़ में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज जांजगीर-सभा में होंगे। यहाँ वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के पार्टी उम्मीदवार शिव डहरिया और दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब हैं कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अबतक छह सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम तय किये हैं। इनमें रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद और दुर्ग शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि एक-दो दिन के भीतर शेष पांच सीटों के लिए भी नामों पर मुहर लग जाएँ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...