Google Analytics Meta Pixel हिंदी स्कूल को इंग्लिश मीडियम बनाने के विरोध में किया था चक्काजाम-372 स्टूडेंट्स को फेल कर दी सजा - Ekhabri.com

हिंदी स्कूल को इंग्लिश मीडियम बनाने के विरोध में किया था चक्काजाम-372 स्टूडेंट्स को फेल कर दी सजा

रायपुर। अंबिकापुर में 372 स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एग्जाम में अब्सेंट मानकर उन्हें फेल कर दिया गया है। ये सभी स्टूडेंट्स एक दिन पहले सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। स्टूडेंट स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का विरोध कर रहे थे। स्टूडेंट का कहना था कि यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर हिंदी मीडियम को बंद कर दिया जाएगा तो हम कहां जाएंगे। ये कहकर सैंकड़ों बच्चों ने अंबिकापुर रायगढ़ हाइवे जाम कर दिया था। चक्काजाम में शामिल इन स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर कहा है कि बतौली विकासखण्ड के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के स्टूडेंट, कुछ स्थानीय लोगों के साथ नेशनल हाइवे पर चक्काजाम में शामिल थे। ये बच्चे कक्षा 10वीं और 12वीं के थे और प्रायोगिक परीक्षा को छोड़कर अनुशासन भंग कर रहे थे। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने 372 विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित होने की वजह से कहा है कि इन्हें इस साल के प्रैक्टिकल एग्जाम में अनुत्तीर्ण माना जाएगा। कक्षा 10वीं के 169 एवं कक्षा 12वीं इतिहास अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं पशुपालन विषय में अध्ययनरत 203 विद्यार्थी चक्का जाम में शामिल रहे। जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रोजेक्ट (प्रयोजना) एवं प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित किया गया।
कलेक्टर ने कहा चलता रहेगा हिंदी मीडियम स्कूल
सोमवार सुबह अंबिकापुर से 30 किलोमीटर दूर शांतिपारा में करीब एक छात्र-छात्राएं शांतिपारा में ही चौक के पास आकर सड़क पर बैठ गए। 10 बजे से इनके स्कूल खुलने का समय होता है। मगर ये स्कूल जाने की बजाए सीधे रोड पर ही आकर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे प्रदर्शन में इन बच्चों के परिजन भी शामिल हो गए थे। बैनर पोस्टर लिए बच्चों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। मंगलवार को भी बड़ी तादाद में स्टूडेंट ने ऐसा ही बवाल किया। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स के भड़काने में कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं का हाथ था, अब इन स्टूडेंट्स पर एक्शन लिया गया है। हालांकि इस पूरे बवाल पर कलेक्टर संजीव झा ने कहा है कि हिंदी माध्यम स्कूल वहीं पहले की तरह चलता रहेगा। अंग्रेजी स्कूल को कहीं और लगाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...