Google Analytics Meta Pixel हंगामे के आसार : आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन, इन बिलों को पेश कर सकती है सरकार - Ekhabri.com

हंगामे के आसार : आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन, इन बिलों को पेश कर सकती है सरकार

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो रहा है. इस सत्र में हंगामे के आसार बने हुए हैं. क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार अपने तेवर दिखा रही हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि संसद का ये सत्र हंगामेदार रहेगा. इस सत्र में सरकार कुछ अहम बिलों को भी सदन में पेश कर सकती है. जिसे लेकर भी विपक्ष की ओर से सदन में विरोध प्रदर्शन किए जाने की संभावना है.

Read Also  अली फज़ल ने ‘रे’ में इप्सित नायर के किरदार के लिए बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा एशिया कॉन्टेंट अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का हुआ नामांकन


 

हंगामेदार रह सकता है शीतकालीन सत्र

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. जिसमें विपक्षी पार्टियों ने मणिपुर हिंसा, अदाणी मुद्दों पर चर्चा करने की मांग रखी. उससे ऐसा माना जा रहा है कि इस सत्र में विपक्ष जमकर हंगामा करने वाला है. जानकारी के मुताबिक, शीतकालीन सत्र में सरकार वक्फ संशोधन, एक राष्ट्र-एक चुनाव जैसे करीब 16 विधेयकों पेश कर सकती है. इनमें वक्फ संशोधन बिल, एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक प्रमुख हैं. हालांकि इन बिलों को लेकर प्रमुख विपक्षी दल पहले से ही टकराव की स्थित में हैं.

 

20 दिसंबर तक चलेगा सत्र

महाराष्ट्र, हरियाणा और विधानसभा चुनावों के अलावा कई राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणामों के बीच संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में चुनावी राज्यों को नतीजों का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है. संसद सत्र के सुचारु संचालन के लिए सरकार की ओर से रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. जिसमें सत्र के काम-काज को लेकर चर्चा हुई.

Read Also  कश्मीर फाइल्स के बाद खुलेगी 'द दिल्ली फाइल्स', मिथुन चक्रवर्ती बताएंगे एक और नरसंहार की कहानी, टीजर रिलीज

 

16 बिलों को किया गया सूचीबद्ध

इस सत्र के लिए सरकार ने करीब 16 बिलों को सूचीबद्ध किया है. ये जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी. इनमें बिलों में वक्फ संशोधन विधेयक और पंजाब न्यायालय संशोधन विधेयक भी शामिल है. इसके साथ ही शीतकालीन सत्र के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव से जुड़ा विधेयक भी पेश किया जा सकता है. जिसके संकेत सरकार की ओर से पहले ही मिल चुके हैं.

 

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू

संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा को तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि सदन का समय खराब हो. इसके साथ ही जगदंबिका पाल की अगुवाई में गठित जेसीपी भी सत्र के पहले हफ्ते के अंतिम दिन वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

 

हालांकि, विपक्ष की ओर से जेपीसी को दिए गए समय को और बढ़ाने की मांग की है. विपक्षी पार्टियों ने सत्र के दौरान अपनी मांग भी सरकार के सामने रखी. लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने सरकार से अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा कराने की मांग रखी है. इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर हिंसा, उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के बने खतरनाक हालात और रेल हादसों पर भी चर्चा की मांग की है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *