Google Analytics Meta Pixel चारधाम यात्रा 2025: दुनियाभर से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 28 लाख से अधिक हुए पंजीकरण - Ekhabri.com

चारधाम यात्रा 2025: दुनियाभर से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 28 लाख से अधिक हुए पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर ही पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख से अधिक हो गया है। खास बात यह है कि 150 से ज्यादा देशों से अब तक 31,581 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे यह यात्रा एक वैश्विक धार्मिक आयोजन का रूप लेती जा रही है।

 

पर्यटन विभाग के अनुसार, पंजीकरण कराने वालों में यूएसए, नेपाल, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और मलेशिया जैसे देशों के श्रद्धालु प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

देशवार विदेशी यात्रियों के पंजीकरण आंकड़े:

देश पंजीकरण

अमेरिका (USA) 5864

नेपाल 5728

ऑस्ट्रेलिया 1259

यूके 1559

कनाडा 888

मौरिशस 837

इंडोनेशिया 327

चारधाम अनुसार पंजीकरण की संख्या:

धाम पंजीकरण

केदारनाथ 11,576

बदरीनाथ 9,320

गंगोत्री 5,542

यमुनोत्री 4,869

हेमकुंड साहिब 274

चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि इस बार यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। श्रद्धालु समय से पहले पंजीकरण कर रहे हैं ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

अब तक 7.18 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

30 अप्रैल को यात्रा के शुभारंभ के बाद से अब तक 7.18 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। चूंकि ऑनलाइन स्लॉट सीमित हो गए हैं, ऐसे में हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर जैसे केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण में तेजी देखी जा रही है। इन केंद्रों पर रोजाना करीब 18,000 रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।

 

चारधाम यात्रा की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर

Read Also  NH पर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले पर न्यायालय ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ-साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। पर्यावरणीय सौंदर्य, आध्यात्मिक अनुभूति और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह यात्रा अब आस्था और पर्यटन का संगम बन चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *