Google Analytics Meta Pixel अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी:दिल्ली में खोल रखा था कॉल सेंटर, 4 आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी:दिल्ली में खोल रखा था कॉल सेंटर, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह को पकड़ा है जिसने देशभर में ठगी की है। इस गिरोह ने दिल्ली में एक कॉल सेंटर खोल रखा था। वहां से लोगों को अच्छे-अच्छे आॅफर कर झांसे में लेता था। इसके बाद लोगों से पैसे लिए जाते थे। इन्होंने रायपुर में भी एक शख्स के साथ ऐसा ही किया था। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में रायपुर के शैलेंद्र नगर के रहने वाले विज्ञान कुमार जैन ने थाने में शिकायत की थी। उसने अपने शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को उसे किसी नंबर से फोन आया था। वो क्रेडिट कार्ड के संबंध में बात कर रहा था। इस पर विज्ञान ने भी उससे इस संबंध में बात की। विज्ञान ने उन्हें बताया कि उसे भी अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना है। इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मैं क्रेडिट कार्ड बंद करवा दूंगा। लेकिन आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, वो मुझे देना होगा। जिसके बाद विज्ञान ने उस शख्स को ओटीपी दे दिया। ओटीपी देते ही उसे खाते से 1 लाख 89 हजार रुपए पार हो गए। जिसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी। शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि जिस नंबर से विज्ञान को फोन आया था। वह नंबर दिल्ली में एक्टिव है। इसके बाद एक टीम को दिल्ली भेजा गया। वहां से पुलिस ने एक आरोपी को पहले पकड़ा था। फिर उसी की न्शिानदेही पर 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इसी तरह ठगी की है। उन्होंने बताया कि वे लोगों को अच्छे अच्छे वादे करते थे। जिससे लोग उनकी झांसे में आ जाते थे। इस मामले में पुलिस ने चेतन यादव, आलोक कुमार यादव, हिमांशु शुक्ला और दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 5 हजार कैश, दर्जनों एटीएम कार्ड एंव बैंक खातों के एटीएम, 7 मोबाइल जब्त किया है।
इनसे अभी पूछताछ जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...