कांकेर में बोले मुख्यमंत्री– नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प पूरा होगा मुख्यमंत्री ने मरका पंडुम में की शिरकत, गोंडवाना भवन के लिए 80 लाख की सौगात - Ekhabri.com
रायपुर, 07 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कांकेर जिले के ग्राम भिरावाही पहुंचे, जहां उन्होंने गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडवाना समाज का गौरवशाली इतिहास है। मरका पंडुम पर्व नई फसलों और फलों को देवी-देवताओं को अर्पित करने की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने समाज से अपनी संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी को शिक्षित करने पर जोर दिया।
IMG 20250408 WA0004
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों का विकास हुआ है। आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना से राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर मिले हैं।
नक्सलवाद को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का अभियान तेजी से चल रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक साल में नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प जरूर पूरा होगा। नियद नेल्लानार योजना का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें।
गोंडवाना भवन के जीर्णाेद्धार के लिए 80.48 लाख की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गोंडवाना समाज की मांगों को स्वीकार करते हुए 80 लाख 48 हजार रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा की। इसमें भवन के जीर्णोद्धार के लिए 45 लाख, बाउंड्री वॉल के लिए 23.47 लाख और देवगुड़ी के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए 12.01 लाख रुपए शामिल हैं।
इस मौके पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...