सीआईएसएफ जवानों के स्किन टेस्ट कराने के नाम पर की गई धोखाधड़ी
रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला डॉक्टर से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ जवानों के स्किन टेस्ट कराने के नाम पर डॉक्टर से करीब 3 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामाला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मौली श्री विहार थाना तेलीबांधा निवासी डॉ. आदिती सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 11 जून को अनजान नंबर से कॉल आया?
जिसने अपने आप को सीआईएसएफ का जवान बताया। साथ ही यह भी कहा कि मेरे सुपिरियर का फोन यदि आपके पास आयेगा तो आप फोन रिसीव कर बात कर लिजीएगा। इसके बाद इनके सुपिरियर संतोष कुमार ठाकुर ने डॉ. से फोन कर कहा कि 15 जवान हैं जिनका स्कीन चेक-अप करवाना है आपके पास भेजना चाहता हूं। साथ ही यह भी कहा कि 15 जवानों की जो भी चेक-अप की फीस लगेगी वो आपको आनलाईन भेज दूंगा। इसके बाद उन्होंने मोबाईल पर गूगल-पे एप खोलने के लिए कहा और जिस तरह का इस्ट्रक्शन देते रहे मैं उनके बताये अनुसार वैसा करती रही। किन्तु गूगल-पे से ट्रान्जेक्शन नहीं हो पाया तो उन्होंने मुझे पेटीएम खोलने को कहा, पेटीएम खोलने के समय भी वो मुझे फोन से इस्ट्रक्शन देते जा रहे थे और मैं वैसा करते जा रही थी।
किन्तु उससे भी ट्रान्जेक्शन नहीं हुआ तब उन्होंने मुझे फोन-पे डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद पुन: उनके द्वारा इस्ट्रक्शन दिये जाते रहे मैं वैसा-वैसा करती रही। उसके बाद मेरे एकाउंट से कुल 2 लाख 94 हजार 470 रूपये निकाल लेने का मैसेज आया। तब मैंने उनसे पूछा कि मेरे एकाउंट से जो पैसे कट गये हैं। तब उन्होंने मुझे कहा कि आर्मी में इसी प्रकार से पेमेन्ट किया जाता है, पहले कटता है उसके बाद वापस आ जाता है। लेकिन अभी तक पैसा वापस नहीं आया है। इस प्रकार से डॉक्टर के साथ छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए ऑनलाइन 2 लाख 94 हजार 470 रुपए की ठगी की गई है। तेलीबांधा पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...