- कर्ज हुआ माफ, महिला ने खरीदी जमीन
रायपुर। किसानों की मदद के लिए सरकार कई पहल कर रही है। इस कड़ी में एक ग्रामीण महिला ने कर्ज माफी से बचे पैसे और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से खेती के लिए जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीदा, जमीन खरीदने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। महिला ने जमीन का नामकरण ’मुख्यमंत्री बाहरा’ याने ’मुख्यमंत्री खेत’ कर दिया।
-
मुख्यमंत्री ने आज बिलाईगढ़ में प्रेसवार्ता में इस वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि भेंट-मुलाकात के दौरान सरसींवा में ग्रामीण महिला चेतन बाई ने बताया था कि कर्ज माफी से मिले लाभ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से 32 डिसमिल जमीन ली हूं, जिसका नाम मैने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सरसींवा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में चेतन बाई महिलांग ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की चिंता करती है। आज तक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने सभी का ध्यान रखा है। चेतन बाई ने बताया कि उनका 01 लाख 56 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है, पैसे बचे हैं और अतिरिक्त आय भी हुई है। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 03 लाख 42 हजार रूपए की राशि मिली है। बचत के पैसे और इस राशि से 32 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका नाम मैंने ’’मुख्यमंत्री बाहरा’’ (खेत) रखा है।
उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग बताते हैं कि हमने इस योजना का लाभ लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोई मोटरसाइकिल खरीद रहा है, तो कोई कार, कोई घर बनवा रहा है, तो कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योजनाओं से मिले पैसे का उपयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चेतन बाई की बात सुनकर उन्हें बधाई दी और भेंट-मुलाकात में संवाद करने आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति देखने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा वार जनता से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल योजनाओं के लाभान्वितों से बात कर रहे हैं साथ ही उनसे रायशुमारी भी कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...