सूर्यनारायण की उपासना का पर्व छठ पूजा पर 21 सौ दीपों से छटा बिखरेगी। षष्ठी तिथि गुरुवार को डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। सप्तमी तिथि शुक्रवार की प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदान कर पर्व का समापन होगा। पूजा का मुख्य आयोजन शीतलदास की बगिया में शाम को किया जाएगा। शाम 5.30 बजे 2100 दीपदान के साथ आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि छठ पर्व का सबसे अधिक महत्व छठ पूजा की पवित्रता में है। षष्ठी के दिन संध्याकाल में नदी या तालाब के किनारे व्रती महिलाएं एवं पुरुष सूर्यास्त के समय अनेक प्रकार के पकवानों को बांस के सूप में सजाकर सूर्य को दोनों हाथों से अर्घ्य अर्पित करते हैं।
सप्तमी तिथि को प्रातः ऊगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इस दिनव्रत समाप्त होता है और व्रती द्वारा भोजन ग्रहण किया जाता है। वहीं, पांच नंबर स्थित घाट पर गोस्वामी समाज द्वारा भी पूजन की व्यवस्था की गई है। रवियोग में डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्यः पं. रामजीवन दुबे गुरुजी के मुताबिक कार्तिक शुक्ल पक्ष सूर्य षष्ठी व्रत गुरुवार 7 नवंबर को छठ पूजा अर्थात् रवि की पूजा रवि योग में की जाएगी। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। बुधवार को खरना है। श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद सूर्यदेव को अर्पण किया। छठ मैया का उपवास रखने वाले लोग अपनी मन्नतों व पुत्र की लंबी आयु को लेकर पूजा अर्चना करते हैं और अ सूर्यदेव को भोग लगाते हैं। राजधानी में करीब दो लाख लोग ऐसे हैं जो यूपी एवं बिहार से संबंधिथ हैं।
भोजपुरी एकता मंच के तत्वावधान में छठ पूजा का आयोजन शीतलदास की बगिया के अलावा अन्य घाटों शाहपुरा झील, खटलापुरा घाट, कालीघाट, मां शीतला माता घाट, aबैरागढ़ स्थित बेटागांव घाट, हताईखेड़ा, सरस्वती मंदिर भेल, श्री विश्वकर्मा मंदिर सूखी सेवनियां, न्यू जेल रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा।
छठ के व्रत के संबंध में अनेक कथाएं प्रचलित हैं। उनमें से एक कथा के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। माना जाता है कि उसके बाद द्रौपदी की मनोकामनाएं पूरी हुईं और पांडवों को राजपाट वापस मिल गया। लोकपरंपरा के अनुसार सूर्यदेव और छठी माता का संबंध भाई-बहन का है। षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। छठ पर्व की परंपरा में बहुत गहरा विज्ञान छुपा है। षष्ठी तिथि एक विशेष खगोलीय अवसर पर आती है। इस समय सूर्य की पराबैगनी किरणें पृथ्वी की सतह पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाती हैं।
छठ पूजन के दिन सुबह उठकर सूर्यदेव को प्रणाम करें। इसके बाद सूर्ययंत्र गंगाजल व गाय के दूध से पवित्र करें। विधिपूर्वक पूजन के बाद सूर्य मंत्र ऊं घृणि सूर्यायः नमः का जप करने के बाद इसकी स्थापना पूजन स्थल पर कर दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...