Google Analytics Meta Pixel छग विधानसभा की कार्यवाही शुरू: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि - Ekhabri.com

छग विधानसभा की कार्यवाही शुरू: दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सोमवार को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरी, बालाराम वर्मा, करुणा शुक्ला, बद्रीधर दीवान, शक्राजीत नायक, रामाधार कश्यप, बलराम सिंह बैस और खेलनराम जांगड़े को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
-गूंजा बृहस्पति सिंह पर हमले का मुद्दा, भाजपा विधायकों ने की जांच कराने की मांग
रायपुर। मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में बृहस्पति सिंह पर हमले का मुद्दा गूंजा। बीजेपी विधायकों ने जोर-शोर से मुद्दा उठाते हुए मामले को दुर्भाग्यजनक बताते हुए सदन की समिति से जांच कराने की मांग की। सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये दुर्भाग्यजनक है। देश के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई। एक विधायक मंत्री पर आरोप लगा रहा है कि मंत्री मेरी हत्या करा सकते हैं। इससे गम्भीर मुद्दा सदन में कुछ दूसरा नहीं हो सकता। वहीं अजय चंद्राकर ने कहा कि ये मुद्दा बेहद गम्भीर है। विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं। नारायण चंदेल ने कहा कि सदन शुरू होने के ठीक पहले विधायक पर हुआ हमला विधायिका पर हुए हमले की तरह है। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि आसंदी विधायकों को संरक्षण देती है, ऐसे में इस मामले में जांच की घोषणा की जानी चाहिए। बीजेपी विधायकों ने कहा कि आज हम यहां मौजूद सभी विधायकों के ज़मीर को जगाना चाहते हैं। अजय चंद्राकर ने कहा, सत्तारूढ़ दल के दबाव में सदन चल रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ऐसी घटना के ज़रिए विधायकों को भयभीत किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारी जानकारी में ये पहली घटना है। ये सिफऱ् कांग्रेस के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यजनक है. इसमें शो मोटो एक्शन होना था। यदि ऐसी घटना में सूक्ष्म जांच नहीं की जाती और किसी विधायकों के साथ अप्रिय घटना घटेगी तो ये आसंदी की जि़म्मेदारी होगी। हम सभी की मांग है कि सदन की कमेटी से इसकी जांच की जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...