Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता में बना अग्रणी राज्य, रिकॉर्ड संख्या में अस्पतालों को मिली राष्ट्रीय पहचान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता में बना अग्रणी राज्य, रिकॉर्ड संख्या में अस्पतालों को मिली राष्ट्रीय पहचान

रायपुर, 29 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और जनसुलभ बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए गए प्रयास अब रंग ला रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त किया है, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

 

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी और कहा कि यह प्रदेश के दूर-दराज अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिंतागुफा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विशेष उल्लेख किया, जिसे 28 नवंबर 2024 को भारत सरकार से NQAS सर्टिफिकेट मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, “जो क्षेत्र कभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संघर्ष करता था, आज वह गुणवत्ता के मामले में देश में मिसाल बन रहा है।”

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि अब तक प्रदेश के 436 शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को NQAS प्रमाणन मिल चुका है, जबकि 644 संस्थान मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को भरोसेमंद, सुरक्षित और रोगी केंद्रित बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

 

NQAS प्रमाणन उन्हीं अस्पतालों को दिया जाता है, जो सेवा की गुणवत्ता, मरीज अधिकार, क्लिनिकल सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्ता प्रबंधन जैसे मानकों पर खरे उतरते हैं। यह प्रमाणन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद ही प्रदान किया जाता है।

Read Also  शेमारू उमंग ने 'मैं दिल तुम धड़कन' का पहला प्रोमो जारी किया

 

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों और स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीमवर्क से छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदायक राज्यों की सूची में शामिल होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *