राज्य शासन ने अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी देने तैयार किया पोर्टल
मुख्यमंत्री ने 6 सितम्बर को कोविड-19 की रोकथाम की समीक्षा के दौरान दिए थे निर्देश
https://hospital.cgcovid19.in पर कोई भी नागरिक देख सकता है अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में खाली बिस्तरों की संख्या
रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मरीज दिनों दिन बढ़ रहे हैं।वही अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है। उस अव्यवस्था पर विगत दिनों से आवाज उठ रही है।इसको देखते हुए आज स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में खाली बिस्तरों की संख्या की जानकारी देने वेब पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर रिक्त बिस्तरों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमण के लाक्षणिक, अलाक्षणिक एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए कई उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
किन जानकारियों को आप देख सकते हैं:
कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों के लिए शासकीय अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स के साथ ही निजी अस्पतालों एवं आइसोलेशन सेंटर्स में भी उपलब्ध बिस्तरों की संख्या पोर्टल पर दर्शाई गई है। वेब पोर्टल https://hospital.cgcovid19.in के माध्यम से कोई भी नागरिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। कोविड-19 के उपचार के लिए रायपुर जिले में मौजूद सुविधाओं की जानकारी के साथ आज से यह पोर्टल शुरू हो गया है। शीघ्र ही इस पर सभी जिलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अपलोड की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 सितम्बर को कोविड-19 के रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए लोगों की सुविधा के लिए इस तरह का पोर्टल बनाने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपचार की व्यवस्था से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने यह पोर्टल प्रारंभ किया है। शासकीय सुविधाओं के साथ ही पोर्टल पर कोरोना संक्रमण का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों के नाम एवं संपर्क नंबर, निःशुल्क एवं सशुल्क आइसोलेशन सुविधा, होम और होटल आइसोलेशन सुविधा तथा होम आइसोलेशन के लिए निजी डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित हैं। होम आइसोलेशन के लिए मरीजों द्वारा दिए जाने वाले अंडरटेकिंग प्रपत्र और स्वपरीक्षण प्रपत्र को भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...